फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   TNM Cricket Academy won the match by 8 wickets

Faridabad News: टीएनएम क्रिकेट अकादमी ने 8 विकेट से जीता मैच

Mon, 17 Nov 2025 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
TNM Cricket Academy won the match by 8 wickets
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। पाली स्थित भूमि क्रिकेट मैदान पर खेले गए ऑल इंडिया रविंदर फागना अंडर 15 डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में टीएनएम क्रिकेट अकादमी ने विटैलिटी ब्लूम को 8 विकेट से हरा दिया। 40 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए विटैलिटी ब्लूम की टीम 36.2 ओवर में महज 132 रनों पर ऑल आउट हो गई। जवाब में बल्लेबाजी करने आई टीएनएम क्रिकेट अकादमी ने महज 19.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 135 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।


विटैलिटी ब्लूम की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए केशव गोयल ने सर्वाधिक 33 और राहुल ने 30 रन बनाए। टीएनएम अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए गर्वित मित्तल ने 4 और दैविक तिवारी ने 2 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीएनएम अकादमी ने कबीर और गर्वित मित्तल के 44 रनों की बदौलत आसानी से मुकाबला जीत लिया। विटैलिटी ब्लूम की ओर से अनीश बैंसला ने 26 रन देकर 2 विकेट लिए।
विज्ञापन


मुकाबले में ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले गर्वित मित्तल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं अनीश बैंसला को फाइटर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed