फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Tired of husband's assault, the woman pleaded with the Deputy Chief Minister

पति की मारपीट से तंग महिला ने उपमुख्यमंत्री से लगाई गुहार

Sun, 05 Sep 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Tired of husband's assault, the woman pleaded with the Deputy Chief Minister
बल्लभगढ़। थाना छांयसा इलाके के गांव मोठूका में एक महिला ने अपने पति की मारपीट से तंग आकर उपमुख्यमंत्री से कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। शिकायत की कॉपी मिलते ही थाना छांयसा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता संता ने बताया कि वह नगला मोठूका की रहने वाली है, उसकी शादी साल 2010 में सोराज से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। सोराज पिछले काफी सालों से उसके मायके नंगला मोठूका में ही रह रहा था। आरोपी उसे रोजाना मारता-पीटता था। विरोध करने पर आत्महत्या कर पीड़िता के भाइयों को फंसाने की धमकी देता था। 25 जून को आरोपी ने महिला से कहा कि उसे गांव लेकर जाएगा। महिला जाने को तैयार हो गई। आरोपी ने कहा उसे पचास हजार रुपये चाहिए। महिला ने अपने भाई से 15 हजार रुपये दिलवा दिए। कम रुपयों को देखकर आरोपी भड़क गया और महिला को बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। उसे रास्ते में ही छोड़ दिया। महिला ने आरोप लगाया है कि उसने पुलिस को शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने उसे धमकाकर कार्रवाई करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed