फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Timely redressal of grievances is the top priority: DC

शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता : डीसी

Sat, 11 Jul 2026 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Timely redressal of grievances is the top priority: DC
फरीदाबाद। सीएम विंडो पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की प्रगति की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आयुक्त एवं सचिव फूल चंद मीणा ने की। इस दौरान प्रदेश के सभी उपायुक्तों से जिलेवार लंबित शिकायतों एवं उनके निस्तारण की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। फरीदाबाद की ओर से उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने बैठक में भाग लिया। वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान फूल चंद मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री स्तर पर सीएम विंडो पोर्टल की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रत्येक विभाग अपनी लंबित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक कार्रवाई पूरी करे।
विज्ञापन


वीडियो कॉन्फ्रेंस के उपरांत डीसी आयुष सिन्हा ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ सीएम विंडो पोर्टल की लंबित शिकायतों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर अनावश्यक पेंडेंसी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों पर व्यक्तिगत रूप से निगरानी रखें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article