{"_id":"64fc686801404e6e3c0c7784","slug":"timely-disposal-of-complaints-and-take-strict-action-against-drug-abuse-dpg-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-13050-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों का समय पर निपटारा और नशाखोरी पर कठोर कार्रवाई करें: डीपीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों का समय पर निपटारा और नशाखोरी पर कठोर कार्रवाई करें: डीपीजी
विज्ञापन
- महिलाओं की सुरक्षा के अलावा कानून व्यवस्था बनाए रखने और यातायात व्यवस्था में सुधार के दिए निर्देश
- अच्छे कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को बनाया जाएगा हीरो ऑफ द वीक, हफ्ते में एक दिन मिलेगा रेस्ट
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-12 लघु सचिवालय में पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर की अध्यक्षता में क्राइम गोष्ठी में उन्होंने अधिकारियों को अपराध पर अंकुश, नशाखोरी पर लगाम और महिलाओं की सुरक्षा के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था ममता सिंह व पुलिस आयुक्त राकेश आर्य मौजूद रहे।
पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बैठक के दौरान बताया कि कई बार देखा गया है कि थाना और चौकियों में अधिकारी और कर्मचारी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते हैं। शिकायतकर्ता को कई-कई बार चक्कर कटवाया जाता है, जो काम तुंरत होना चाहिए। उसके लिए लंबा इंतजार कराया जाता है। जिससे लोगों को परेशानी होती है। पुलिस की छवि खराब होती है। लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका समय पर निपटारा किया जाए। किसी भी माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर प्रभारी संज्ञान लें और जिम्मेदारी के साथ निवारण कराए।
हर जिले में बनाया जाएगा फीड बैक सेल
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि पुलिस की कार्यशैली और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के स्तर का पता लगाने के लिए हर जिले में फीडबैक सेल बनाया जाएगा, फरीदाबाद में तो फीडबैक सेल की शुरुआत कर दी गई है। जिसमें शिकायत के एक हफ्ते बाद फीडबैक सेल में नियुक्त कर्मचारियों द्वारा शिकायतकर्ता से फोन करके फीडबैक लिया जाएगा। किराएदार, ड्राइवर, नौकरानी, पासपोर्ट, चरित्र सत्यापन इत्यादि सेवाओं के लिए आवेदन करने वालों से भी फीडबैक लिया जाएगा। पता किया जाएगा कि उनका काम समय पर हुआ कि नहीं, पुलिसकर्मी का व्यवहार कैसा था और सेवाओं के बदले रिश्वत की डिमांड तो नहीं की गई है।
विज्ञापन
--
ऑटो चालकों को जारी किया जाएगा यूनिक कोड नंबर
महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस महानिदेशक ने कहा कि कामकाजी महिलाओं में सुरक्षा की भावना पैदा हो और माता-पिता व परिजनों की चिंता कम हो। इस उद्देश्य से राज्य में जल्द ही सेफ सिटी परियोजना शुरू की जाएगी। रात के समय यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कहा की ऑटो चालकों का डाटा एकत्रित करें और उनको एक यूनिक कोड जारी करें। यूनिक कोड ऑटो के अंदर और बाहर लिखा होना चाहिए। प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत महिलाएं देर रात यात्रा करती हैं डायल 112 पर अपना पंजीकरण करवा सकती हैं। यात्रा करने वाली महिलाएं गड़बड़ी का अंदेशा होने पर ऑटो पर लिखे यूनिक कोड की फोटो खींचकर डायल 112 पर भेज सकती हैं। ऑपरेटर को पता लग जाएगा कि हिला किस ऑटो में कहां पर यात्रा कर रही है। कैश लेकर चलने वाले पेट्रोल पंप संचालक या ज्वेलर्स भी किसी परेशानी से बचने के लिए डायल 112 पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
--
बीट इंचार्ज नशा करने वालों की लिस्ट बनाए
बीट प्रणाली के संबंध में निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि बीट इंचार्ज को अपनी बीट में नशा करने वाले लोगों की लिस्ट बनाए। ग्राम प्रहरी के द्वारा इलाके (प्रत्येक गांव, कॉलोनी) में नशाखोरी, मारपीट, लूटपाट करने वालों की लिस्ट बनाकर प्रत्येक थाना चौकी इंचार्ज को दें। लड़ाई झगड़ा करने वाले उपद्रवियों को तुरंत गिरफ्तार करें और कानून के तहत सख्त कार्रवाई करें। पुलिस गाड़ियों में हथियार व लाठी होने चाहिए।
--
दलालों से बनाए दूरी
भ्रष्टाचार रोकने के लिए उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी दलालों से दूरी बनाकर रखें। अगर गड़बड़ी पाई गई तो संबंधित एसएचओ, चौकी इंचार्ज व पर्यवेक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रत्येक थाने में इंवेस्टिगेशन (जांच) की टीम अलग होनी चाहिए। जिनसे इन्वेस्टिगेशन के अलावा कोई अन्य ड्यूटी नहीं ली जानी चाहिए।
--
अच्छा काम करने वाले को हीरो ऑफ द वीक
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि अच्छा काम करने वाले को हीरो ऑफ द वीक बनाया जाए। प्रत्येक पुलिसकर्मी को सप्ताह में 1 दिन का रेस्ट सुनिश्चित किया जाए ताकि वह अपने परिवार के साथ भी थोड़ा समय व्यतीत कर सके। इस अवसर पर संयुक्त पुलिस आयुक्त ओपी नरवाल सहित सभी डीसीपी, सभी एसीपी, सभी क्राइम ब्रांच प्रभारी, सभी थाना प्रबंधक और सभी चौकी प्रभारियों के अलावा हुडा सेल, इकोनामिक सेल इत्यादि अन्य यूनिट के प्रभारी भी मौजूद रहे।