फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Time given for reconsideration and compromise on relationships

Faridabad News: रिश्तों पर पुनर्विचार और समझौते के लिए दिया गया समय

Tue, 09 Jun 2026 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Time given for reconsideration and compromise on relationships
फरीदाबाद सेक्टर 12 लघु सचिवालय में जनसुनवाई के  दौरान केसों का निबटारा करते हरियाणा महिला आयोग  - फोटो : Samvad
हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने 33 मामलों की सुनवाई की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने महिलाओं से संबंधित मामलों की सुनवाई की। इस दौरान करीब 33 मामलों की सुनवाई की गई, जहां कई मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।

आयोजित जनसुनवाई में अध्यक्ष रेणु भाटिया ने कहा कि आयोग का उद्देश्य केवल महिलाओं को न्याय दिलाना ही नहीं, बल्कि जहां संभव हो परिवारों को टूटने से बचाकर आपसी संवाद के माध्यम से विवादों का समाधान कराना भी है। जनसुनवाई के दौरान कुल 33 मामलों पर सुनवाई हुई। कुछ मामलों में पक्षों को रिश्तों पर पुनर्विचार और समझौते के लिए समय दिया गया। कुछ मामलों को कानूनी कार्रवाई के लिए अदालत भेजा गया।
विज्ञापन


एक करोड़ रुपये नहीं बल्कि संपत्ति में हिस्सा चाहिए


सुनवाई के दौरान वडोदरा से आई एक महिला ने शिकायत दी कि पति की मृत्यु के बाद ससुराल पक्ष उनकी बेटी को संपत्ति में हिस्सा नहीं दे रहा है। जबकि ससुराल पक्ष से उनकी बेटी के लिए प्रतिवर्ष चार लाख रुपये जमा किए जा रहे हैं। जब उनकी बेटी 18 वर्ष की होगी, तब बेटी को करीब एक करोड़ रुपये जमा मिलेंगे, लेकिन महिला ने रुपये लेने से मना कर दिया और संपत्ति में हिस्सा लेने की बात रखी। फिलहाल महिला पति की जगह पर सरकारी नौकरी कर रही है और पेंशन भी ले रही है। आपसी समझौता न होने पर रेणु भाटिया ने मामले को कोर्ट भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन



-------

परिवार नहीं बल्कि प्रोजेक्ट हैं ज्यादा जरूरी


वहीं एक अन्य मामले में पत्नी ने पति पर अवैध संबंधों का आरोप लगाया, जबकि पति ने आरोपों से इनकार किया। पत्नी पति के साथ नहीं रहना चाहती, जबकि पति साथ रहने की इच्छा जता रहा है। पति एक वैज्ञानिक है और एक संस्थान में कार्यरत है, जहां एक बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य किया जा रहा है। इसमें पति के साथ संस्थान में कार्य कर रही महिला भी प्रोजेक्ट के साथ जुड़ी हुई है और दोनों की आपस में काफी बातचीत होती है। पत्नी ने रेणु भाटिया के समक्ष पति और महिला की व्हाट्सएप चैट भी रखी, जिसमें दोनों के कई मैसेज अलग नजर आए।

पत्नी का कहना है कि अगर पति और महिला दोनों अलग हो जाते हैं तो वह पति के साथ रहने को तैयार है, लेकिन पति और महिला प्रोजेक्ट पर एक साथ कार्य करने को लेकर अड़े रहे। जिसके बाद रेणु भाटिया ने दोनों को समझाया। न मानने पर पति पत्नी को तीन दिन में समझौता करने का समय दिया।

---------

शादी का झांसा देकर बनाए अवैध संबंध, अब शादी करने से कर रहा मना


इसके साथ ही अन्य मामले में युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए, लेकिन अब उसका परिवार विवाह के लिए तैयार नहीं है। युवती ने बताया कि वे करीब तीन साल से एक दूसरे को जानते हैं और दोनों का परिवार आना जाना था। युवती तलाकशुदा है और यह बात उसने युवक को बताई थी, लेकिन अब युवक और परिवार दोनों इस बात से मुकर रहे हैं।

सुनवाई के दौरान युवक पक्ष की ओर से पहुंचे व्यक्ति ने रेणु भाटिया के सामने ही युवती के भाई के कंधे पर दो थाप मारकर तुझ को देख लूंगा कहकर धमकी दी। इससे नाराज रेणु भाटिया ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मामला पुलिस को सौंप दिया गया और युवती को अगली तारीख पर आने को कहा।

-----------

मामूली बात पर वीडियो किया सोशल मीडिया पर वायरल


वहीं एक मामला सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने का सामने आया। कुत्ते के भौंकने को लेकर व्यक्ति ने मोहल्ले की इंचार्ज से बहस कर दी। जिसके बाद महिला ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद व्यक्ति की मां ने बताया कि उनका बेटा मानसिक रूप से ठीक नहीं है। हमने कई बार माफी मांगी और वीडियो डिलीट करने को कहा, लेकिन उन्होंने नहीं सुनी। अब महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। रेणु भाटिया ने दोनों को आपस में समझौता कर फैसला करने को कहा।

अधिकांश मामले वैवाहिक और पारिवारिक विवादों से जुड़े

रेणु भाटिया ने बताया कि जनसुनवाई में आने वाले अधिकांश मामले वैवाहिक और पारिवारिक विवादों से जुड़े होते हैं। वर्तमान में करीब 60 प्रतिशत मामले सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से बने संबंधों के बाद उत्पन्न होने वाले विवादों से संबंधित हैं। आयोग दोनों पक्षों को सुनकर न्यायसंगत समाधान निकालने का प्रयास करता है।


------

कुरुक्षेत्र में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म मामले पर जताई चिंता

कुरुक्षेत्र में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले पर चिंता व्यक्त करते हुए रेणु भाटिया ने कहा कि आयोग पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। मामले में लापरवाही पाए जाने पर तीन नर्सों के निलंबन और संबंधित पीएमओ को हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed