फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Till now 9 lakh people got corona vaccine

अब तक 9 लाख लोगों को लगा कोरोना का टीका

Sat, 03 Jul 2021 10:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Till now 9 lakh people got corona vaccine
फरीदाबाद। जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण को रफ्तार देने का प्रयास दिखाई देने लगा है। अब तक करीब नौ लाख लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा चुका है। वहीं, शनिवार को 15,766 लोगों ने टीका लगाया गया।
विज्ञापन

रोजाना की तरह स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए जाने वाले लोगों की भीड़ देखने को मिली। टीका लगवाने वाले लोगों में युवाओं की संख्या अधिक देखने को मिल रही है। बीके सिविल अस्पताल में सुबह से ही लोगों की लंबी लाइन लगी हुई थी। इसके अलावा अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर भी लोगों को अपना नंबर आने के लिए इंतजार करना पड़ा। इस दौरान 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग में 10,747 व 45 वर्ष व उससे अधिक वर्ग में 5016 और तीन स्वास्थ्यकर्मियों ने टीका लगवाया। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश श्योकंद ने बताया कि रविवार को जिले में 11 जगहों पर टीकाकरण शिविर लगाए जाएंगे। अब तक 9,11,055 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। वहीं जिले में 12 लाख लोगों को टीका लगाने का स्वास्थ्य विभाग ने लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन

यहां आज लगेगा शिविर
जिला नागरिक बादशाह खान अस्पताल, खेड़ीकलां, प्रिंसेस पार्क सोसाइटी सेक्टर-86, कालका पब्लिक स्कूल, बीपीटीपी रिजार्ट सेक्टर-76, तिलपत, छांयसा गांव, जवां, जीवीएम स्कूल एनआइटी तीन शिविर लगाए जाएंगे, जबकि सर्वोदय अस्पताल सेक्टर आठ व 19 में टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो नए कोरोना संक्रमित मिले
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का ग्राफ लगातार नीचे आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को दो संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई। वहीं आठ मरीजों को स्वस्थ घोषित कर दिया गया है। शनिवार को किसी मरीज की मृत्यु नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 99,717 हो गई है। इनमें से 98,958 लोग ठीक हो गए हैं। अब तक जिले में 716 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। जिले में अब कोरोना के केवल 43 एक्टिव केस रह गए हैं। इनमें से 21 अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 22 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इस समय 8 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, जबकि एक मरीज को वेंटिलेटर पर रखा गया है। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में शनिवार को 3152 सैंपल लिए गए हैं। वहीं 359 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। उन्होंने बताया कि अभी तक जिले में 9,40,193 सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed