{"_id":"69d556633d2a376a310d7ac7","slug":"tigers-team-trapped-in-the-spin-of-satvik-babbar-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66835-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सात्विक बब्बर की फिरकी में फंसी टाइगर्स की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सात्विक बब्बर की फिरकी में फंसी टाइगर्स की टीम
विज्ञापन
- एकेपी अकादमी ने टाइगर्स क्लब को 10 विकेट से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर एकेपी क्रिकेट अकादमी ने टाइगर्स स्पोर्ट्स क्लब को 10 विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टाइगर्स की टीम 17.2 ओवर में 117 रन पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए एकेपी ने सिर्फ 9.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
टाइगर्स के निहाल सिंह ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। वहीं प्रिंस और दीपक ने 22-22 रन का योगदान दिया। एकेपी के लिए ऑफ स्पिनर सात्विक बब्बर ने 4.2 ओवर में सिर्फ छह रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए। रितेश, अयान, अभिषेक और अरशद को एक-एक विकेट मिला। जवाबी पारी में एकेपी ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। एकेपी के लिए समीर ने महज 37 गेंदों पर 70 रन की पारी खेलकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। वहीं साथी ओपनर दक्ष अवस्थी ने 20 गेंदों पर 22 रन बनाए। सात्विक को उनकी गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।