{"_id":"69878e4119152f49950953a0","slug":"thugs-broke-into-the-house-and-assaulted-the-occupants-faridabad-news-c-25-1-mwt1001-109749-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, दो महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, दो महिलाएं घायल
विज्ञापन
-एक पक्ष की शिकायत पर आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। उपमंडल के गांव सूंध में नाली साफ करने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने एक परिवार के घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की, जिसमें दो महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता जरीना निवासी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 जनवरी की शाम करीब 6 बजे नाली की सफाई को लेकर उनके पुत्र साहिब के साथ इसराईल और जाफर ने गाली-गलौच व धक्का-मुक्की की। मौके पर उनके दूसरे बेटे ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। आरोप है कि कुछ समय बाद विरोधी पक्ष को लोग लाठी-डंडे लेकर पीड़िता के घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। जिन्होंने पीड़िता के बेटे सोहिल पर वार किया। जब जरीना और पुत्रवधू कासिमा बीच-बचाव करने लगीं तो हमलावरों ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। शोर सुनकर पीड़िता के दामाद और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह परिवार को बचाया।घायलों का मेडिकल सीएचसी तावडू में कराया गया।
कासिमा की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज नल्हड़ रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों से उनकी पुरानी रंजिश है और पहले भी झगड़े की शिकायत बीते साल 5 नवंबर को पुलिस को दी गई थी, लेकिन उस समय कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल के मामले में शिकायत पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।