फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three youths attacked a teenager with a knife for befriending a girl.

Faridabad News: लड़की से दोस्ती करने पर तीन युवकों ने किशाेर पर किया चाकू से हमला

Sat, 25 Oct 2025 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Three youths attacked a teenager with a knife for befriending a girl.
गंभीर रूप से घायल किशोर का अस्पताल में चल रहा है उपचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। सुभाष कॉलोनी में रहने वाले किशोर को एक लड़की से दोस्ती करना भारी पड़ गया। तीन युवकों ने किशोर पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। थाना आदर्श नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।




सुभाष कॉलोनी निवासी प्रतीक यादव ने बताया कि वह निजी स्कूल में कक्षा 12 का छात्र है। उसकी दोस्ती प्रीति नाम की लड़की से है। उसी बात को लेकर शिवम नाम का लड़का अक्सर प्रीति से बात नहीं करने को कहता था। आरोप है कि आरोपी शिवम में उसको धमकी भी दी। इसी के चलते 22 अक्तूबर को शिवम से बात हुई, तो उसने कहा कि वह सिटी पार्क में मिलकर बात करना चाहते हैं। शाम को करीब 7 बजे वह अपने दोस्त मनीष के साथ सिटी पार्क में पहुंच गए। कुछ समय पश्चात शिवम अपने दो अन्य दोस्तों के साथ सिटी पार्क में पहुंचा। सभी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दोस्त मनीष डर कर मौके से भाग गया। तभी शिवम ने चाकू से हमला कर दिया। वहीं अन्य आरोपियों ने अपने हाथ में ली हुई नुकीली चीज से उसके सिर पर हमला कर दिया। किशोर के सिर और पेट से काफी मात्रा में खून बहने लगा, तो किशोर ने मदद के लिए शोर मचाया। जिसके बाद आरोपी उनको जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। उसके बाद दोस्त मनीष वापस आया और उसको उपचार के लिए सरकारी अस्पताल बल्लभगढ़ लेकर गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed