फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three year old girl dies after being hit by bus, pelted with stones

Faridabad News: बस की चपेट में आने से तीन साल की बच्ची की मौत, किया पथराव

Thu, 04 Apr 2024 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Three year old girl dies after being hit by bus, pelted with stones
- कुत्ते के साथ सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार से आ रही बस ने बच्ची को टक्कर मार दी
विज्ञापन

- ग्रामीणों ने आधा किलोमीटर बाद बस चालक को पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव मोहना में सड़क को पार कर रही तीन साल की बच्ची की निजी बस की चपेट में आने से मौत हो गई। बच्ची घर के बाहर कुत्ते के साथ खेल रही थी। हादसे के बाद बस चालक ने बस लेकर भागने की कोशिश की। ग्रामीणों ने करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर जाकर बस चालक को पकड़ लिया। गिरफ्तार कर थाना छांयसा पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव मोहना निवासी दयावती ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। उनके दो लड़कियां व एक लड़का है। बृहस्पतिवार की सुबह 8 बजे उनकी सबसे छोटी बेटी तीन साल की प्राची घर के बाहर कुत्ते के साथ खेल रही थी। तभी बच्ची सड़क को पार कर लाम्बा फार्म की तरफ जाने लगी। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही नागर टूर ट्रैवल की बस ने बच्ची को टक्कर मार दी। इस हादसे में बच्ची की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
विज्ञापन



चालक बस को लेकर भागा
हादसे को अंजाम देने के बाद चालक बस लेकर भागने लगा, लेकिन करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर जाने के बाद चालक को बस सहित गांववासियों ने पकड़ लिया। इस दौरान गांव के लोगों ने पथराव कर बस के आगे का शीशा तोड़ दिया। चालक और बस को थाना छांयसा पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस चालकों में आगे निकलने की रहती है होड़
बल्लभगढ़ बस डिपो से रोडवेज बस के अलावा सिटी बस और निजी टूर ट्रैवल की बस मोहना छांयसा रूटों पर चलती है। बृहस्पतिवार की सुबह रूट पर नागर टूर ट्रैवल की बस छांयसा से बल्लभगढ़ के लिए रवाना हुई थी। सभी बस चालकों में एक दूसरे से आगे निकलकर यात्रियों को लेने की होड़ लगी रहती है। इसके कारण तेज रफ्तार से गांव के रास्ते से गुजरते हैं। इसी वजह से 3 साल की बच्ची की सड़क हादसे में मौत हो गई।

पिता की भी सड़क हादसे में हुई मौत
दयावती ने बताया कि उनके पति जगबीर बरसाने यूपी में रहते थे। उनके पति की करीब चार साल पहले बरसाने में गाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई थी। उसके बाद से वह अपने मायके में पिता नरवीर के साथ रह रही है। वह अपने बच्चों का पालन पोषण खेतीबाड़ी करके कर रही है।

वर्जन
हमने बस को अपने कब्जे में ले लिया है। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके बाद आगे की जांच की जाएगी।
- रणवीर सिंह, थाना छांयसा प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed