फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   three workers suspended in liqure matter

निगमायुक्त ने एक कर्मचारी को किया निलंबित, दो बर्खास्त

Sat, 08 Aug 2020 05:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
three workers suspended in liqure matter
फरीदाबाद। नगर निगम सभागार की पार्किंग में कार में बैठकर शराब पीने के मामले में दोषी पाए जाने पर निगम के तीन कर्मचारियों पर गाज गिरी है। निगमायुक्त डॉ. यश गर्ग ने जांच के बाद एक क्लर्क अमित भटनागर को निलंबित कर दिया है जबकि आउटसोर्सिंग पर लगे दो क्लर्क लोकेश गौड़ व सौरभ श्रीवास्तव को बर्खास्त कर दिया है। निगमायुक्त ने इस मामले की जांच संयुक्त आयुक्त प्रशांत अटकान को सौंपी थी।
विज्ञापन

नगर निगम मुख्यालय से सटे सभागार में 22 जुलाई की शाम को कुछ कर्मचारी कार में बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान किसी ने उनकी वीडियो बना ली, जिस पर कार सवार कर्मचारी गाड़ी लेकर वहां से भाग निकले। वीडियो वायरल होने के बाद इसकी शिकायत निगमायुक्त डॉ. यश गर्ग के पास पहुंची तो उन्होंने संयुक्त आयुक्त प्रशांत अटकान को इसकी जांच कर मामले की रिपोर्ट देने को कहा था। अब इस मामले में शुक्रवार को निगमायुक्त ने संयुक्त आयुक्त की रिपोर्ट पर दोषी पाए गए आईटी सेल में तैनात क्लर्क अमित भटनागर व लेखा शाखा में ठेके पर कार्यरत कर्मचारी लोकेश गौड़ व सौरभ श्रीवास्तव को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। इससे पहले 28 जुलाई को सरकार ने लेखा अधिकारी विशाल कौशिक को भी निलंबित कर दिया था। चर्चा थी कि उन्हें भी इसी प्रकरण में निलंबित किया गया है, मगर उनके निलंबन पत्र पर किसी प्रकार का कारण नहीं लिखा गया था। करीब पांच साल पहले नगर निगम मुख्यालय में मीडिया स्टिंग के दौरान कई कर्मचारी कार्यालय में शराब पीते कैमरे में कैद हुए थे। जिन पर जांच के बाद गाज गिरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed