{"_id":"6584827390f04d8f5f058012","slug":"three-women-from-pakistan-got-indian-citizenship-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-18362-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पाकिस्तान से आई तीन महिलाओं को मिली भारतीय नागरिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पाकिस्तान से आई तीन महिलाओं को मिली भारतीय नागरिकता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पाकिस्तान से आई तीन विदेशी महिलाओं को बृहस्पतिवार को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई। जिलाधीश विक्रम सिंह ने नागरिकता अधिनियम 1955 की धारा 5 के अधीन भारत के नागरिक के रूप में रजिस्ट्रीकृत करने अथवा धारा 6 के अधीन उसे देशीकरण संबंधी प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिए दी गई शक्तियों के तहत यह नागरिकता दी है। नागरिकता प्राप्त करने वालों में सजना (22), हीरा कौर (33) तथा दसरीत कौर (50) का नाम शामिल है।
देश भर के 13 जिलाधीशों को विदेशी नागरिकों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने की शक्ति प्रदान की गई है। इनमें फरीदाबाद भी शामिल है। केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता अधिनियम 1955 की धारा 16 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अफगानिस्तान, बांग्लादेश, पाकिस्तान देश के अल्पसंख्यक समुदायों के किसी भी व्यक्ति इनमें हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई को भारतीय नागरिकता देने का अधिकार जिलाधीश को भारतीय नागरिकता अधिकार देने का अधिकार प्रदान किया गया है।