फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three vehicles bringing mustard from Rajasthan impounded, fined

Faridabad News: राजस्थान से सरसों ला रहे तीन वाहनों को किया इंपाउंड, लगाया जुर्माना

Sat, 13 Apr 2024 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Three vehicles bringing mustard from Rajasthan impounded, fined
पुष्पेंद्र शर्मा
विज्ञापन


फिरोजपुर झिरका। विगत कई दिनों से फिरोजपुर झिरका की अनाज मंडी में नियमानुसार सरसों की सरकारी खरीद जारी है। लेकिन, इस खरीद में लगातार राजस्थान से सरसों की खरीद फरोख्त कर कुछ मुनाफाखोर लोग सरकार को चूना लगाते हुए स्थानीय मंडी में बेच पाने में कामयाब हो रहे हैं। उपमंडल अधिकारी को सूचना मिलने के बाद देर रात एसडीएम डॉ. चिनार चहल ने छापा मार कर राजस्थान नंबर के ऐसे तीन वाहनों को पकड़ा, जिनमें राजस्थान से सरसों लाकर स्थानीय मंडी में बेची जा रही थी।
पकड़े गए इन वाहनों की गहनता से जांच की गई तो मार्केट फीस चोरी करने का मामला सामने आया। प्रशासनिक टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए तीनों वाहनों को जब्त कर लिया और इनसे मार्केट फीस वसूली गई। साथ ही ओवरलोडिंग सहित अन्य प्रकार के जुर्माने लगा कर वाहन को इंपाउंड कर लिया गया है। एसडीएम की ओर से की गई इस कार्रवाई से जमाखोरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


मेरी फसल मेरा ब्योरा पर किए गए पंजीकरण की हो जांच : सरकारी केंद्रों पर फसल बेचने के लिए किसानों को नियमानुसार मेरी फसल मेरा ब्योरा पर पंजीकरण करवाना जरूरी है। ऐसे में क्षेत्र के काफी किसानों ने इस पोर्टल पर पंजीकरण करवाया हुआ है। लेकिन, इन किसानों के साथ काफी ऐसे फर्जी लोग भी हैं, जिन्होंने किसानों के साथ ही फर्जीवाड़ा कर उनकी जमीन का अपने नाम से रजिस्ट्रेशन करवा रखा है। पूर्व में भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। अब फिर से ऐसे ही मामले सामने आ रहे हैं। इसकी जांच हो तो काफी फर्जी लोग पकड़े जा सकते हैं। एसडीएम ने कहा कि यदि किसी किसान को लगता है कि उसके साथ फर्जीवाड़ा हुआ है, तो वो ऑनलाइन के अलावा उनके कार्यालय में भी शिकायत दे सकते है। तुरंत प्रभाव से ऐसे फर्जी लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सरकार को लगाया जा रहा है चूना :
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिरोजपुर झिरका में कुछ मुनाफाखोरों की ओर से बड़े पैमाने पर सरसों का भंडारण किया जा रहा है। ऐसा कर कुछ लोग सरकार को चूना लगाकर मार्केट फीस चोरी कर रहे हैं। जोकि कानूनन अपराध है। नियमानुसार यदि कोई निजी एजेंसी सरसों का स्टॉक करती है तो उसे प्रति क्विंटल के हिसाब से मार्केट फीस जमा करानी होती है। एसडीएम ने इस बाबत कहा कि यदि कोई व्यक्ति स्टॉक कर मार्केट फीस चोरी कर रहा है तो उसपर कानूनी कार्रवाई कर फीस वसूली जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि अगर किसी के घरों के आसपास सरसों का अवैध भंडारण किया जा रहा है तो उसकी सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।



----------------



मंडी में बंपर आ रही सरसों के चलते बैग हुए खत्म

स्थानीय अनाज मंडी में बंपर सरसों आ रही है, जिसके चलते सभी एजेंसियों के पास सरसों के बैग कम पड़ गए है। इसके चलते गत तीन-चार दिनों से क्षेत्र के किसानों को सरसों को बेचने के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है। उच्च अधिकारियों को सारी जानकारी होने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं कराया गया है। इस कारण क्षेत्र के किसान काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं।

---------------------

गत 12 दिनों में मंडी में 75 हजार क्विंटल की सरसों की खरीद की जा चुकी हैं। 3603 किसानों के गेट पास काटे गए है। सरसों की लगातार आ रही फसल को देखते हुए उच्च अधिकारियों से सरसों के बैग मांगे गए हैं। जिससे किसानों की पूरी फसल खरीदी जा सके और उन्हें बैग में भरा जा सके। - राजवीर सिंह, सचिव, मार्केट कमेटी
चित्र परिचय : मंडी में सरसों के स्टॉक की जांच करने पहुंची एसडीएम डॉ. चिनार चहल।

एसडीएम की ओर से पकड़ी गई सरसों की पिकअप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed