{"_id":"64d128faa21eb2d69d02d6f8","slug":"three-tier-panchayati-raj-has-become-stronger-in-nine-years-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-10901-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ साल में त्रिस्तरीय पंचायती राज ज्यादा हुई मजबूत : जेपी नड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ साल में त्रिस्तरीय पंचायती राज ज्यादा हुई मजबूत : जेपी नड्डा
विज्ञापन
नौ साल में त्रिस्तरीय पंचायतीराज ज्यादा हुई मजबूत : जेपी नड्डा
इस वर्ष तीन ग्रुप में हो रहा क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद का आयोजन, 12-13 अगस्त को पश्चिम बंगाल में होगा सम्मेलन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद के प्रशिक्षण सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से कार्यक्रम हो रहा है। नौ वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में त्रिस्तरीय पंचायती राज ज्यादा मजबूत हुई है, ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया।
नड्डा ने कहा कि नौ सालों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल आदि अनेक योजनाएं चलाई गई हैं। प्रधानमंत्री का विचार है कि भाजपा से जुड़े जिला परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मेयर, डिप्टी मेयर, नगर परिषद के अध्यक्षों की ट्रेनिंग होनी चाहिए। पिछले साल देशभर के सभी मेयरों की ट्रेनिंग हुई।
इस वर्ष तीन ग्रुपों में क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद का प्रशिक्षण सम्मेलन कराया जा रहा है। सात-आठ अगस्त तक चलने वाले सम्मेलन में 182 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इसमें उत्तर भारत के राज्यों के जिला परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और नगर परिषद के अध्यक्ष शामिल हैं। इसी तरह पश्चिम बंगाल (हावड़ा) में 12-13 अगस्त को सम्मेलन होगा। इसमें पूर्वी भारत एवं पूर्वोत्तर राज्यों के जिला परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष और नगर परिषद के अध्यक्ष शामिल होंगे। इसमें 134 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद की तीसरी बैठक में पश्चिम भारत, मध्य भारत और दक्षिण भारत के जिला परिषद, नगर परिषद आदि के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
विज्ञापन
-- -
‘प्रदेश में शत-प्रतिशत शिक्षित पंचायत’
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि प्रदेश में शत-प्रतिशत शिक्षित पंचायत है। इसके लिए सर्वोच्च न्यायालय तक लड़ाई लड़ी और युवा पंचायत बनाने का अवसर मिला। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री की अगुआई में पंचायती राज को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए गए। राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए काफी प्रयास किए हैं। इस दौरान प्रदेश महामंत्री डॉ. पवन सैनी, संदीप जोशी, ओमप्रकाश अत्रे, अरविंद यादव, गोपाल शर्मा, विधायक सीमा त्रिखा, राजेश नागर, अजय गौड़, देवेंद्र चौधरी, राजीव जेटली और विनोद गुप्ता उपस्थित रहे।