{"_id":"6171a89b79952924a8020d65","slug":"three-shot-dead-including-wife-and-mother-in-law-faridabad-news-noi611693185","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध : फरीदाबाद में पत्नी और सास समेत तीन की गोली मारकर हत्या, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध : फरीदाबाद में पत्नी और सास समेत तीन की गोली मारकर हत्या, दो गिरफ्तार
Fri, 22 Oct 2021 06:43 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 06:43 AM IST
सार
प्रारंभिक जांच में वारदात के पीछे पत्नी के चरित्र पर शक की बात सामने आई है।
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी...
- फोटो : amar ujala
विस्तार
धौज थाना क्षेत्र के गोठड़ा मोहताबाद गांव में बुधवार रात करीब पौने तीन बजे एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी, सास, साले व उसके दोस्त को गोली मार दी। साला गगन गंभीर रूप से घायल है, जबकि अन्य तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में वारदात के पीछे पत्नी के चरित्र पर शक की बात सामने आई है। इसके अलावा साले-बहनोई के बीच 10 लाख रुपयों के लेनदेन का विवाद भी बताया जा रहा है। क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल दो तमंचे, चाकू और मोटरसाइकिल बरामद कर लिए हैं। आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह के मुताबिक मूलरूप से पानीपत के समालखा निवासी गगन ने बताया कि उसकी बहन आयशा (31) की शादी एनआइटी-एक निवासी निवासी नीरज चावला के साथ हुई थी। नीरज का एनआइटी में काज-बटन व टेलरिंग मैटेरियल का काम है। उनका 12 साल का एक बेटा भी है। आरोप है कि नीरज अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इस बात को लेकर उनका आपस में झगड़ा होता था। इसी कारण आयशा करीब एक साल से अपने बेटे के साथ मायके में रह रही थी।
विज्ञापन
गगन सेक्टर-22 में रहने वाले अपने दोस्त राजन के साथ मिलकर पुरानी कारों व कोठियों की खरीद फरोख्त का काम करता है और सेक्टर 55 में परिवार के साथ रहता था। एक माह पहले उसने गोठड़ा मोहताबाद में किराए पर मकान ले लिया। दो दिन पहले वह परिवार के साथ खाटूश्याम (राजस्थान) गया था। राजन भी उनके साथ था। बुधवार रात सभी लौट आए। आयशा और सुमन नीचे कमरे में सो गईं। जबकि गगन, उसका भांजा और राजन ऊपर कमरे में सोए थे।
करीब पौने तीन बजे नीरज अपने दोस्त लेखराज के साथ गगन के घर पहुंचा। उसने सबसे पहले ऊपर के कमरे में जाकर राजन को गोली मार दी। आवाज सुनकर गगन की नींद खुली तो उस पर भी गोली चलाई, जो उसकी कमर में लगी। इसके बाद दोनों नीचे गए और आयशा व सुमन को गोली मार दी। दोनों पर चाकू से भी वार किए। गगन ने गोली लगने के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस चारों को लहूलुहान हालत में बीके अस्पताल लेकर पहुंची, जहां सुमन, आयशा और राजन को मृत घोषित कर दिया, जबकि गगन को अन्यत्र रेफर कर दिया। पुलिस ने नीरज और उसके दोस्त लेखराज के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।