{"_id":"6abd6c0321be3959c00f909a","slug":"three-shopkeepers-were-duped-by-showing-screenshots-of-fake-payments-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81448-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फर्जी भुगतान का स्क्रीनशॉट दिखाकर तीन दुकानदारों को ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फर्जी भुगतान का स्क्रीनशॉट दिखाकर तीन दुकानदारों को ठगा
विज्ञापन
महिला-पुरुष के जोड़े ने ओल्ड फरीदाबाद, सेक्टर-37 और सेक्टर-23 में वारदात को दिया अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फर्जी भुगतान का स्क्रीनशॉट दिखाकर महिला-पुरुष के एक जोड़े ने एक ही दिन में तीन दुकानों से करीब 25,400 रुपये का सामान ठग लिया। आरोप है कि दोनों सामान पसंद करने के बाद भुगतान के लिए दुकान का स्कैनर बाहर मंगवाते और मोबाइल में फर्जी भुगतान का स्क्रीनशॉट दिखाकर कर्मचारियों को भ्रमित कर देते थे। इसके बाद सामान लेकर भाग जाते। ओल्ड फरीदाबाद के ठाकुरवाड़ा स्थित गारमेंट्स दुकान संचालक की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
दुकान संचालक गोविंद गर्ग के मुताबिक, मंगलवार को एक महिला और पुरुष उनकी दुकान पर पहुंचे और बच्चों के करीब 4,400 रुपये के कपड़े पसंद किए। भुगतान के समय दोनों ने सेल्समैन से क्यूआर स्कैनर दुकान के बाहर लाने को कहा, इसके बाद आरोपियों ने मोबाइल में 4,400 रुपये का भुगतान दिखाता स्क्रीनशॉट दिखाया और वहां से चले गए। कुछ देर बाद बैंक खाता जांचने पर रकम जमा नहीं मिली। पीड़ित ने आसपास दुकानदारों से जानकारी की तो पता चला कि इसी जोड़े ने सेक्टर-37 की कपड़े की दुकान से करीब 15 हजार रुपये और सेक्टर-23 के शोरूम से करीब छह हजार रुपये का सामान इसी तरीके से लिया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।