फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three people were duped of Rs 40 lakh in the name of land purchase and sale, FIR registered against them.

Faridabad News: जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर 40 लाख रुपये की ठगी, तीन पर प्राथमिकी

Thu, 04 Jun 2026 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Three people were duped of Rs 40 lakh in the name of land purchase and sale, FIR registered against them.
पलवल निवासी स्पेयर पार्ट्स कारोबारी ने दी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर 40 लाख रुपये की कथित ठगी के मामले में तिगांव थाना पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों समेत अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, बेईमानी और साजिश रचने की प्राथमिकी दर्ज की है। पलवल निवासी स्पेयर पार्ट्स कारोबारी की शिकायत पर आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद मामला दर्ज किया गया है।

पलवल की प्रकाश विहार कॉलोनी निवासी हरीचंद सैनी ने आरोप लगाया कि जनवरी में गाजियाबाद निवासी अभिषेक उर्फ करण तोमर ने उसे तिगांव क्षेत्र में जमीन का सौदा कराने के नाम पर संपर्क किया। इसके बाद अभिषेक ने उसकी मुलाकात निमका निवासी नवीन नागर और तिगांव निवासी किसान विजयपाल से कराई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सभी आरोपियों ने आपस में साजिश रचकर तिगांव की जमीन का सौदा दिखाया और गाजियाबाद की एक कथित पार्टी के माध्यम से बड़ा मुनाफा होने का लालच दिया।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार 17 फरवरी को आरोपियों के कहने पर उन्होंने रिश्तेदारों और परिचितों से व्यवस्था कर 40 लाख रुपये जमीन के सौदे में लगा दिए। बाद में पता चला कि बकाया भुगतान नहीं किया गया और जमीन का सौदा भी आगे नहीं बढ़ा। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी और बाद में जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने 11 अप्रैल को पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत दी थी। मामले की जांच सहायक पुलिस आयुक्त, आर्थिक अपराध शाखा बल्लभगढ़ द्वारा की गई। जांच रिपोर्ट और पुलिस उपायुक्त मुख्यालय की अनुमति के बाद तिगांव थाना में दो जून को प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस अब आरोपियों की भूमिका, लेनदेन और जमीन सौदे से जुड़े दस्तावेज की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed