{"_id":"6a15edd3df685b93520299d9","slug":"three-people-were-cyber-cheated-of-around-rs-172-lakh-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70894-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तीन लोगों से करीब 1.72 लाख रुपये की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तीन लोगों से करीब 1.72 लाख रुपये की साइबर ठगी
विज्ञापन
अलग-अलग मामलों में साइबर थाना बल्लभगढ़ और सेंट्रल में प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर जालसाजों ने मोबाइल हैकिंग, फर्जी लोन और पुरानी कार बेचने के नाम पर तीन लोगों से करीब 1.72 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने तीनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में बल्लभगढ़ के गांव बहादुरपुर निवासी गौरव दत्त ने शिकायत में बताया कि 2 अप्रैल को उन्होंने अपने मोबाइल फोन से क्रेडिट कार्ड बिल की पेमेंट की थी। कुछ देर बाद उनका फोन हैक हो गया और बैंक खाते से 57,001 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने कस्टमर केयर पर संपर्क किया, जहां से उन्हें फोन हैक होने की जानकारी मिली।
दूसरे मामले में तिगांव निवासी बिजेंद्र को पांच लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, मार्च 2025 में कुछ लोगों ने फोन कर लोन दिलाने का दावा किया। आरोपियों ने पहले 82 हजार रुपये का लोन पास करवाया, जिसमें से 75 हजार रुपये उनके खाते में आए। इसके बाद आरोपियों ने 5 लाख रुपये का लोन दिलाने का लालच देकर क्यूआर स्कैनर के जरिये 75 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। बाद में पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ।
वहीं तीसरे मामले में सेक्टर-87 निवासी सोनू अग्रवाल, जो पुरानी गाड़ियों की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं, उनसे कार बेचने के नाम पर 40 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने मोबाइल पर कार की फोटो भेजकर 2.50 लाख रुपये में डील तय की और एडवांस के नाम पर बार-बार पैसे मंगवाए। पीड़ित ने 40 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए, लेकिन बाद में आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया।