{"_id":"68a23b617b6627479201e842","slug":"three-people-including-a-young-woman-committed-suicide-by-hanging-themselves-at-different-places-faridabad-news-c-24-1-gur1002-64927-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अलग-अलग स्थानों पर युवती सहित तीन ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अलग-अलग स्थानों पर युवती सहित तीन ने फंदा लगा दी जान
विज्ञापन
- पुलिस तीनों मामलों की कर रही छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर सिटी में शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर एक युवती सहित तीन लोगों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस तीनों मामलों की छानबीन कर रही है।
सेक्टर-9 थाने के अंतर्गत सूर्य विहार में पति के साथ किराये पर रहने वाली सोन्दा ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान उसका पति संजीव कुमार काम करने के लिए गया हुआ था। जब वह देर शाम वापस आया तो शव कमरे में लटका हुआ मिला। खिड़की का शीशा तोड़कर दरवाजा खोला और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कमरे में निरीक्षण करते हुए साक्ष्य जुटाए। पुलिस को कोई सुसाइड नोट कमरे से नहीं मिला। बिहार के कटियार निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने पश्चिम बंगाल की रहने वाली सोन्दा से वर्ष 2023 में प्रेम विवाह किया था और उनका करीब आठ माह को एक बच्चा भी है। उन दोनों के बीच किसी बात को लेकर कोई झगड़ा नहीं था। जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है। मृतका के परिवार वालों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
पुलिस चौकी सेक्टर-93 क्षेत्र में एक युवक ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक शराब पीने का आदी था और पिछले कुछ समय से परेशान रह रहा था। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के छत्तरपुर निवासी रतन के रूप में हुई है। जांच अधिकारी मनदीप ने बताया कि मृतक युवक गुरुग्राम में दिहाड़ी का काम करता था और सेक्टर-93 क्षेत्र में किराये पर रहता था। परिवार वालों की ओर से आत्महत्या मामले में कोई शिकायत नहीं दी गई है। वहीं, कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
वहीं, सेक्टर-65 थाना क्षेत्र में एक युवक ने बीते शनिवार की शाम फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी बच्चा (40 वर्ष) के रूप में हुई है। वह हाउस कीपिंग का करता था और पत्नी व चार बच्चों के साथ गुरुग्राम में किराये पर रहता था। जांच अधिकारी विजय ने बताया कि मृतक बच्चा घरेलू कारणों से परेशान रहता था। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए हैं। मामले में कोई बात संदिग्ध नहीं मिली है।