फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three people died after being hit by a train, two were not identified

Faridabad News: तीन व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत, दो की नहीं हुई पहचान

Wed, 22 May 2024 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Three people died after being hit by a train, two were not identified
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। रेलवे लाइन पर तीन व्यक्ति की ट्रेन से कट कर मौत हो गई। इनमें से दो व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, तीसरे युवक की पहचान हो गई है। तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
जीआरपी सब इंस्पेक्टर विश्वास ने बताया कि बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे उनको सूचना मिली की बाटा रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पहचान और पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक की उम्र 40 वर्ष बताई जा रही है, जिसने नीले रंग की पैंट और लाल रंग की चेक वाली शर्ट पहनी हुई थी। वहीं, दूसरा हादसा सराय फाटक के पास हुआ, जिसमें 52 साल का व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। व्यक्ति के हाथ पर हरिकेशवर सिंह लिखा हुआ है। यह हादसा सुबह साढ़े छह बजे के करीब हुआ। व्यक्ति के पहनावे को देखकर लग रहा था कि व्यक्ति शौच के लिए रेलवे लाइन पर आया था। दोनों शव को पहचान व पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन


घर जाते वक्त हुआ हादसा
एसी नगर निवासी राहुल बुधवार की शाम रेलवे लाइन को क्रॉस करके घर का जा रहा था। तभी बाटा रेलवे स्टेशन के पास वह ट्रेन की चपेट में आ गय, जिससे उसकी मौत हो गई। राहुल की उम्र 25 साल है। जीआरपी पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed