{"_id":"6a91d545abd86f24820f93ae","slug":"three-people-defrauded-under-the-pretext-of-a-plot-in-mathura-fir-registered-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-78573-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मथुरा में प्लॉट के नाम पर तीन लोगों से ठगी, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मथुरा में प्लॉट के नाम पर तीन लोगों से ठगी, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
फरीदाबाद। मथुरा के छाता क्षेत्र में प्लॉट की पूरी रकम लेने के बाद भी रजिस्ट्री न करने और धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक कंपनी के दो मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के समक्ष दी गई शिकायत और डीसीपी सेंट्रल की जांच रिपोर्ट के बाद सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
पुलिस के मुताबिक, नई दिल्ली के जैतपुर विस्तार निवासी विजय शंकर मिश्रा ने पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने व आशुतोष कुमार उपाध्याय और सुमन मिश्रा ने वर्ष 2013 व 2014 में एसआरपी होम्स एंड फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड (छाता, मथुरा) कंपनी से अलग-अलग प्लॉट बुक कराए थे। तीनों पीड़ितों ने कुल 12 लाख दो हजार रुपये का पूरा भुगतान कर दिया था। आरोप है कि पूरी रकम चुकाने के 12 साल बाद भी कंपनी और उसके मालिकों ने पीड़ितों के नाम रजिस्ट्री नहीं कराई। इस सौदे में बिचौलिए की भूमिका सत्येंद्र दुबे ने निभाई थी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कंपनी के मालिक लालपुर गांव निवासी प्रिंस भारद्वाज और संदीप भारद्वाज उनके साथ धोखाधड़ी कर मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान कर रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले की जांच डीसीपी सेंट्रल द्वारा कराए जाने और रिपोर्ट में जुर्म सिद्ध पाए जाने के बाद 27 अगस्त को सराय ख्वाजा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद