{"_id":"617984e1b11714631c2f750f","slug":"three-new-corona-infected-found-from-sector-15-faridabad-news-noi6128158147","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-15 से कोरोना के तीन नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-15 से कोरोना के तीन नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। जिले में चार दिन से लगातार कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। बुधवार को तीन नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की गई है। जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। वहीं एक व्यक्ति संक्रमण मुक्त भी हुआ है। तीन नए मामलों में एक पहले संक्रमित के घर की महिला पॉजिटिव मिली है। वहीं दो अन्य कोलकाता व मुंबई से वापस लौटे हैं।
जिला स्वास्थ्य विभाग कोरोना के लिहाज से 15 दिनों को बहुत संवेदनशील मान रहा है। दीवाली पहले के एक सप्ताह और उसके बाद के सात दिन कोरोना संक्रमण की स्थिति तय करेंगे। त्योहारों के नजदीक आते ही बाजारों में भीड़ है और इसके साइड इफेक्ट भी दिखाई दे रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों का दावा है कि संक्रमण पर जल्द ही नियंत्रण पा लिया जाएगा। इसके लिए जांच की दर बढ़ाई जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना के तीनों नए मामले सेक्टर-15 से आए हैं। इससे पहले सेक्टर-15 से तीन परिवारों से सात लोग संक्रमित मिले थे। इसके बाद अन्य का सैंपल लिया गया था। वहीं, अस्पतालों में एक भी मरीज भर्ती नहीं है। बुधवार को 2126 सैंपल लिए गए। अभी 1758 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। कोरोना से रिकवरी रेट 99.26 फीसद बना हुआ है।
विज्ञापन
लोगों को शारीरिक दूरी का पालन एवं मास्क पहनना होगा। लोग बाजार जाने से पहले इन दो बातों को ध्यान अवश्य रखें। घर में प्रवेश करने से पूर्व खुद को पूरी तरह सैनिटाइज करें। कोरोना के लिहाज से यह समय बहुत संवेदनशील है। यदि इस समय थोड़ी सावधानी दिखाई, तो दीवाली के बाद भी संक्रमण नियंत्रण में रहेगा।
- डॉ. विनय गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी