फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three more arrested in the murder of class XI student

फरीदाबाद: ग्यारहवीं के छात्र की हत्या के मामले में तीन और गिरफ्तार

Sun, 12 Feb 2023 10:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Three more arrested in the murder of class XI student
- सभी की उम्र 19 से 20 साल, मुख्य आरोपी सचिन के दोस्त हैं युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी राकेश कुमार की टीम ने भनकपुर निवासी 11वीं के छात्र की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सचिन के तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में फरार चल रहे पांचवें आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। शनिवार रात पकड़े गए आरोपियों में उमेश, शिवा और रवि के नाम शामिल हैं। आरोपी शिवा तथा उमेश गांव प्याला तथा रवि गांव सागरपुर के रहने वाले हैं। सभी आरोपियों की उम्र 19 से 20 साल है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी शिवा भारत गैस एजेंसी में काम करता है। उमेश मजदूरी तथा रवि खेती बाड़ी का काम करता है। तीनों युवक मुख्य आरोपी सचिन के दोस्त हैं।

शनिवार को पुलिस ने आरोपी सचिन को गिरफ्तार किया था। रविवार को उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया। आरोपी ने 7 फरवरी को अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर विपिन की हत्या कर दी थी। सेक्टर 58 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की थी। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने क्राइम ब्रांच की 9 टीमों को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगा रखा था। क्राइम ब्रांच जीएलएफ ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पांचवें आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed