{"_id":"6484ad50da89a9040106fc34","slug":"three-months-after-the-cms-announcement-the-fob-plan-on-the-highway-did-not-materialize-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-6484-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सीएम की घोषणा के तीन माह बाद हाईवे पर एफओबी की योजना नहीं चढ़ी सिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सीएम की घोषणा के तीन माह बाद हाईवे पर एफओबी की योजना नहीं चढ़ी सिरे
विज्ञापन
सीएम की घोषणा के बाद हाईवे पर एफओबी की योजना नहीं चढ़ी सिरे
- मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ग्रीवेंस की बैठक में चार जगह फुट ओवर ब्रिज बनाने के दिए थे आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेश के तीन महीने बाद भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर फुटओवर ब्रिज बनाने की योजना सिरे नहीं चढ़ सकी है। ब्लैक स्पॉट पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। बावजूद इसके एनएचएआई की ओर से योजना आगे नहीं बढ़ रही है। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने ग्रीवेंस की बैठक में चार जगह फुट ओवर ब्रिज बनाने के आदेश दिए थे।
राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गुड ईयर चौक, मुजेसर चौक, जेसीबी चौक, सेक्टर-58, 59, 61, मेवला महाराजपुर, बाटा चौक के पास सैकडों कंपनी हैं। इनमें हजारों में लोग काम करते है। इन सभी चौकों के पास अभी फुट ओवर ब्रिज की सुविधा नहीं है और जो बने हैं, वह काफी दूर हैं। ऐसे में नौकरीपेशा लोग जान जोखिम में डालकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगी ग्रिल पार करते हैं। राजमार्ग पर कई जगह कट भी हैं। इस कारण कई बार लोग तेज गति से आ रहे वाहनों की चपेट में आ जाते हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुजेसर, सीकरी, झाड़सेंतली, गुडडियर चौक, बाटा और मेवला महाराजपुर चौक ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित किए गए हैं। जहां सबसे ज्यादा हादसे होते हैं। विभाग ने इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों सहित मुख्यमंत्री को भी सौंपी है।
--
कैसे होगा समाधान
हरियाणा रोड सेफ्टी संगठन के उप चेयरमैन एसके शर्मा का कहना है कि जेसीबी चौक पर सड़क दुर्घटनाओं को खत्म करने के लिए सबसे पहले कट बंद करना होगा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कट नहीं होने चाहिए। कट को बंद करने के लिए कई बार एनएचएआई को लिखा जा चुका है। इसके अलावा भी कई जगह कट खुले है जो सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। कट से पहले रेलवे ओवर ब्रिज के पास फुट ओवर ब्रिज बनना चाहिए, ताकि लोग इससे हाइवे को पार कर सकें। एफओबी पर बाइक के आने-जाने भी व्यवस्था होनी चाहिए। इससे यहां होने वाले काफी हद तक के हादसे को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
--
राष्ट्रीय राजमार्ग पर छह से सात ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। इसकी जानकारी उच्चाधिकारी दी गई है। इसके अलावा हम एनएचएआई अधिकारियों के साथ संपर्क में है। ब्लैक स्पॉट पर एनएचएआई की ओर से फुट ओवर ब्रिज बनाने की दिशा में जल्द काम शुरू किया जाएगा। - अमित यशवर्धन, डीसीपी ट्रैफिक