फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three MLAs from the district in the race to become cabinet minister

Faridabad News: कैबिनेट मंत्री बनने की दौड़ में जिले के तीन विधायक

Thu, 17 Oct 2024 05:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Three MLAs from the district in the race to become cabinet minister
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। भाजपा की नई सरकार में सबसे अधिक विधायक देने वाले जिलेवासियों को कम से कम दो विधायकों के मंत्री बनाने की आस है। इनमें हैट्रिक मारने वाले मूलचंद शर्मा, विपुल गोयल और दो बार विधायक बन चुके राजेश नागर मंत्री पत्र की दौड़ में शामिल हैं। बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ में सरकार का सपथ ग्रहण समारोह होगा। जिले में विधायकों के समर्थक लड्डू बांटने की तैयारी कर रहे हैं।
प्रदेश में फरीदाबाद जिले से भाजपा को छह में से पांच सीटें मिली हैं। सरकार बनाने में फरीदाबाद जिले के विधायकों का अहम किरदार माना जा रहा है। ऐसे में यहां से दो या दो से अधिक विधायकों को मंत्री मंडल में रसूख वाले पद मिल सकते हैं। पिछली बार भी फरीदाबाद जिले से दो कैबिनेट मंत्री रहे हैं। इस बार बल्लभगढ़ से हैट्रिक लगाने वाले मूलचंद शर्मा इस दौड़ में सबसे आगे हैं। वह पिछली सरकार में भी कैबिनेट मंत्री के पद रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उन्हें फिर से बड़ा मंत्रालय दिया जा सकता है।
विज्ञापन

मंत्रिमंडल की दौड़ में पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल भी बड़े दावेदार मानें जा रहे हैं। वर्ष 2014 में पहली ही बार विधायक बनने पर वह कैबिनेट मंत्री के पद पर आसीन हो गए थे। इस बार उन्होंने जिले में सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। वहीं, उनके क्षेत्र में रैली करने के लिए स्वयं गृहमंत्री अमित शाह आए थे। ऐसे में उन्हें कैबिनेट में जगह मिलने की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्रिमंडल में इस बार तिगांव विधानसभा से राजेश नागर भी दावेदार हैं। उन्होंने लगातार दूसरी बार इस विधानसभा से जीत हासिल की है। सूत्रों के अनुसार उन्होंने भी मंत्रीपद के लिए आलाकमान से अपनी इच्छा जाहिर की है। अब देखना यह है कि मंत्रिमंडल में किस विधायक की इच्छा पूरी होती है और किसकी इच्छा अधूरी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed