फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three miscreants who kidnapped the manager arrested

प्रबंधक को अगवा करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

Thu, 26 May 2022 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Three miscreants who kidnapped the manager arrested
फरीदाबाद। कपड़े के शोरूम के प्रबंधक पर पिस्तौल दिखाकर अगवा करने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। आरोपी ने उससे पांच लाख रुपये की मांग रखी थी। पैसे के लिए बदमाश उसे एक एटीएम पर ले गए थे। जहां से पीड़ित उनके चंगुल से बच गया था। क्राइम ब्रांच ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान एनआईटी निवासी भूपेंद्र उर्फ सोनू, जवाहर कॉलोनी निवासी धीरज और नीरज के रूप में हुई है। आरोपी नीरज पहली बार पकड़ा गया है। धीरज तथा भूपेंद्र पुराने अपराधी हैं। आरोपी रात के अंधेरे में राह चलते लोगों के साथ लूटपाट व स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों ने 11 मई की रात एक प्रबंधक का अपहरण कर एटीएम से पैसे निकालने की कोशिश की थी। दो महिलाओं से सोने की चेन झपटी थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने कट्टे सहित भूपेंद्र तथा धीरज को गिरफ्तार कर लिया। एक दिन के रिमांड के दौरान सामने आया कि दोनों बहुत शातिर अपराधी हैं। स्नेचिंग करना उनकी आदत बन चुकी है। भूपेंद्र के खिलाफ चोरी, स्नेचिंग, अवैध हथियार इत्यादि के एक दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं। जेल में सजा भी काट चुका है। आरोपी धीरज के खिलाफ भी चार केस दर्ज हैं। आरोपियों के कब्जे से दो कट्टे, सोने की दो चेन तथा वारदात में प्रयोग स्कूटी बरामद की गई। रिमांड के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। जानकारी के आधार पर तीसरे आरोपी नीरज को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। नीरज ने दोनों साथियों के साथ मिलकर मुजेसर में चेन स्नेचिंग की थी। नीरज से 1600 रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

यह था पूरा मामला
कृष्णा नगर के रमेश ने 11 मई को शिकायत दी थी। उनका कहना था कि पीड़ित दामाद सोनू कपड़े के शोरूम में प्रबंधक हैं। अजरौंदा चौक का उसे पता पूछने के बहाने बदमाशों ने रोका था। जैसे ही सोनू रुका, तो बदमाशों ने पिस्तौल तान दी थी और कहने लगे, तुम्हारी पत्नी निगम पार्षद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। तुम्हारे पास पैसा भी अधिक है। पांच लाख रुपये दो। आरोपियों ने स्कूटी पर बैठाकर अगवा कर लिया और पांच लाख रुपये की मांग रखी थी। फिरौती के पैसे के लिए बदमाश उसे सेक्टर नौ स्थित एक एटीएम पर ले गए थे। पीड़ित जानबूझकर गलत पिन नंबर अंकित करने लगा था। तब तक कुछ स्थानीय लोग पैसे निकालने के लिए एटीएम पर पहुंचे। यह देख पीड़ित ने शोर मचाना शुरू कर दिया था। इसके बाद आरोपी स्कूटी समेत फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed