{"_id":"618a5400df61a64d0a39dec2","slug":"three-major-roads-of-the-city-will-be-built-at-a-cost-of-rs-28-crore-faridabad-news-noi6147601161","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की तीन प्रमुख सड़कें 28 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की तीन प्रमुख सड़कें 28 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर की तीन प्रमुख खस्ताहाल सड़कों के दिन जल्द फिरने वाले हैं। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से तीनों सड़कों के टेंडर खोल दिए गए हैं। इनके निर्माण पर 28 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
सेक्टर-12 कोर्ट रोड, एनआईटी-3 ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रोड एवं सेक्टर-16, 17 डिवाइडिंग रोड की हालत कई वर्षों से खस्ता है। इन सड़कों पर रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना होता है। कोर्ट रोड पर सुबह शाम आम लोगों के साथ मंत्री विधायकों की आवाजाही लगी रहती है। इसी प्रकार ईएसआईसी रोड पर हजारों मरीज आते जाते हैं। वहीं, सेक्टर-16, 17 डिवाइडिंग रोड शहर के वीवीआईपी सेक्टरों की सड़क कही जाती है।
पिछले दिनों ने एफएमडीए द्वारा इन सड़कों का ड्रोन सर्वे भी कराया गया था। इनको बनवाने के लिए लोग कई बार एफएमडीए और नगर निगम से मांग कर चुके हैं। पिछले दिनों में एफएमडीए द्वारा तीनों सड़कों के टेंडर जारी किए गए थे। इसमें तीन एजेंसियों ने सहमति जताई है। हालांकि विभाग द्वारा इनके नाम नहीं बताए गए है। अब टेंडर खुल गए हैं। इसके साथ ही जल्द काम शुरू किया जाएगा। एफएमडीए की अतिरिक्त सीईओ डॉ. गरिमा मित्तल ने बताया कि एफएमडीए द्वारा तीनों सड़कों के टेंडर खोल दिए गए हैं। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।