फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three killed in three road accidents

Faridabad News: तीन सड़क हादसों में तीन की मौत

Sun, 05 Jul 2026 11:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Three killed in three road accidents
-केजीपी एक्सप्रेसवे, अटाली रोड और फतेहपुर बिल्लौच में हुए हादसे
विज्ञापन

स्कॉर्पियो चालक सहित अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। जिले में शनिवार रात अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। इनमें फतेहपुर बिल्लौच में हुए हादसे को लेकर मृतक के परिजनों ने इसे महज दुर्घटना नहीं, बल्कि पुरानी रंजिश में की गई सुनियोजित हत्या बताया है। पुलिस ने तीनों मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव फतेहपुर बिल्लौच में शनिवार रात करीब साढ़े नौ से दस बजे के बीच हुई। इस हादसे की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो के अनुसार 21 वर्षीय तरुण अपने दोस्तों के साथ एक बिल्डिंग सामग्री की दुकान पर पार्टी करके अपने अपने घर जाने के लिए सड़क के किनारे खड़े थे। कुछ देर के बाद तरुण अपनी बाइक को लेकर कुछ दूरी पर गया ही था कि तभी सामने से आ रही काले रंग की स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक और तरुण हादसे के बाद करीब 20 मीटर दूर जाकर सड़क के किनारे गिरे। उस दौरान सड़क के किनारे तरुण के दोस्त उसको तुरत उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक मौके से गाड़ी को लेकर भाग गया। मृतक तरुण आईएमटी फरीदाबाद स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। वहीं मृतक तरुण के परिजनों का आरोप है कि स्कॉर्पियो में सवार विकास, सागर और नारायण ने पुरानी रंजिश के चलते जानबूझकर तरुण को टक्कर मारी। उनका कहना है कि आरोपी सागर के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह दो दिन पहले ही पैरोल पर जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन


शौच करने के लिए उतरे युवक की गई जान
कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) एक्सप्रेसवे पर यमुना पुल के पास रात करीब 12:30 बजे हुआ। पुलिस के अनुसार राजस्थान के करौली जिले के कानापुरा शेखपुरा निवासी शिवधन मीना (30) पपीते से भरी पिकअप लेकर पलवल से दिल्ली की ओर जा रहे थे। रास्ते में उसने शौच करने के लिए वाहन को रोका और नीचे उतरा गया। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य हादसा अटाली गांव के पास हुआ। हापुड़ (उत्तर प्रदेश) निवासी संजू (30) अपने छोटे हाथी वाहन को सोहना से हापुड़ लेकर जा रहे थे। अटाली रोड पर पीछे से आए तेज रफ्तार कैंटर ने उनके वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में संजू की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि फतेहपुर बिल्लौच मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी विकास को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं हादसे में इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी बरामद कर लिया है। वहीं केजीपी एक्सप्रेसवे और अटाली रोड हादसों में भी संबंधित थाना पुलिस ने प्राथिमकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed