फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three-day Gurjar Festival to be held at Surajkund campus

Faridabad News: सूरजकुंड परिसर में होगा तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव

Sat, 11 Oct 2025 07:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 07:10 PM IST
विज्ञापन
Three-day Gurjar Festival to be held at Surajkund campus
फरीदाबाद। सूरजकुंड परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुर्जर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें गुर्जर समाज की संस्कृति और परंपरा को देखने का मौका मिलेगा। गुर्जर आर्ट एंड कल्चर ट्रस्ट की ओर से 12 दिसंबर से महोत्सव आयोजित किया जाएगा। यह तीन दिन तक चलने वाला है। आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष महोत्सव को पिछले वर्षों से भी ज्यादा भव्य और आकर्षक बनाने का प्रयास है। लोगों को महोत्सव में काफी आनंद आने वाला है। इसको लेकर पूरी तैयारी की जा चुकी है। सुरक्षा, पार्किंग, और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। सूरजकुंड की प्राकृतिक सुंदरता और महोत्सव का पारंपरिक माहौल इसे और भी आकर्षक बना देगा। महोत्सव में शिल्प प्रदर्शनी, हस्तशिल्प, संगीत कार्यक्रम और नृत्य आयोजित किए जाएंगे, जो दर्शकों के लिए यादगार अनुभव साबित होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed