फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three arrested in fraud case by digital arrest for 18 days

Faridabad News: 18 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर ठगी मामले में तीन गिरफ्तार

Fri, 31 Jan 2025 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Three arrested in fraud case by digital arrest for 18 days
केंद्रीय श्रम मंत्रालय की सेवानिवृत्त महिला अधिकारी से ठगे थे 40 लाख रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। कं श्रम मंत्रालय की सेवानिवृत महिला अधिकारी को 18 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 40 लाख की ठगी मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने दो आरोपियों रिषिकेश सिंह उर्फ डब्लू सिंह व समीर को कोलकाता से जबकि तरुण गोयल को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इनके पास से 57 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को 7 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।

आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में पता चला कि ठगी के इस मामले में एसबीआई खाते में 30 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। रिषिकेश सिंह ने उस खाते के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से खाते में आये पैसों को अन्य बैंक खातों में ट्रांसफर कर कैश निकलवाया था। आरोपी समीर अलग-अलग बैंक खातों के डेबिट कार्ड से पैसे निकलवाकर ऋषिकेश सिंह को देता था। वहीं आरोपी तरुण गोयल क्रिप्टो करंसी यूएसडीटी उपलब्ध कराता था।
विज्ञापन


ठग सिंडिकेट का 50 प्रतिशत पार्टनर है आरोपी ऋषिकेश सिंह
पूछताछ के बाद पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी ऋषिकेश सिंह साइबर ठगी की राशि में से 50 प्रतिशत हिस्सा लेता था। इस हिस्से की राशि को वह ऑपरेट करने के लिए अन्य सह आरोपियों की मदद लेकर उन्हें भी देता था। जिसमें आरोपी समीर अपने काम के लिए 10 प्रतिशत हिस्सा लेता था। आरोपी तरुण क्रिप्टो करंसी यूएसडीटी बदलवाने के लिए 5 प्रतिशत हिस्सा लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर क्राइम थाना एनआईटी में ये मामला दर्ज हुआ था। 10 जनवरी को साइबर पोर्टल के जरिये ग्रीन वैली में रहने वाली महिला की शिकायत पुलिस को मिली। ये महिला केंद्रीय श्रम मंत्रालय से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। इन्होंने बताया कि टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया का कर्मचारी बनकर ठग ने उन्हें कॉल की और कहा कि आपके नंबर से अवैध गतिविधि हुई है और फिर पुलिसकर्मी बनकर एक अन्य व्यक्ति ने बात की। पुलिसकर्मी ने कहा कि आपके आधार कार्ड से मुंबई केनरा बैंक में खाता खुला जिसमें 6 करोड़ की अवैध ट्रांजेक्शन हुई है।

महिला के खाते में अवैध धन का आरोप लगाकर कहा कि मुंबई में कई एफआईआर दर्ज हैं। गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी होना बताकर 11 से 29 नवंबर 2024 तक आरोपियों ने डिजिटल अरेस्ट रखकर लगभग 40 लाख रुपये ठगे। मामले में जांच करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed