{"_id":"694ecf1fe6af143a9a0ccec8","slug":"three-arrested-for-duping-rs-7274-lakh-on-the-pretext-of-investing-in-the-stock-market-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-58852-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश के बहाने 72.74 लाख की ठगी में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश के बहाने 72.74 लाख की ठगी में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपियों को 9 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल टीम कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश के बहाने 72.74 लाख रुपये की ठगी में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में राजस्थान जोधपुर के रहने वाले बंशीराम, राजूराम और करना राम शामिल हैं। इनसे पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी दोस्त हैं और एक साथ पढ़ाई करते थे। इन्होंने खाताधारक रघुवीर का खाता लेकर आगे ठगों को उपलब्ध करवाया था।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को 9 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है।
ठगी को लेकर पुलिस ने ये शिकायत सेक्टर-81 के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 26 सितंबर को उनके व्हाट्सएप पर शेयर बाजार में निवेश से संबंधित एक मैसेज आया। इसके बाद उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया, जहां निवेश से संबंधित जानकारी दी जाती थी। फिर उन्हें एक एप का लिंक भेज डाउनलोड करवा कर उनका खाता खुलवाया गया और निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया। व्यक्ति ने ठगों के कहे अनुसार अलग-अलग बैंक खातों में 7274882 रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में रिफंड नहीं मिला तो ठगी का अहसास हुआ और मामला पुलिस तक पहुंचा। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।