{"_id":"6a1c8664eae60c345903b464","slug":"three-arrested-for-duping-people-of-rs-1975-lakh-by-promising-600-per-cent-profits-in-the-share-market-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71269-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शेयर मार्केट में 600 फीसदी मुनाफे का झांसा देकर 19.75 लाख की ठगी में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शेयर मार्केट में 600 फीसदी मुनाफे का झांसा देकर 19.75 लाख की ठगी में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
राजस्थान से दबोचे गए आरोपी, फर्जी फर्म के खाते में आए थे ठगी के पांच लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शेयर मार्केट में निवेश पर 600 प्रतिशत तक मुनाफा दिलाने का लालच देकर 19.75 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने तीस मई को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजस्थान के जोधपुर निवासी विकास (30) और विशाल रावत (45) व डीडवाना निवासी घनश्याम (35) के रूप में हुई है। तीनों को जयपुर के वैशाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार सेक्टर-39 निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि जनवरी में उसे व्हाट्सएप पर शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का संदेश मिला। ठगों ने खुद को एक प्रतिष्ठित निवेश कंपनी से जुड़ा बताकर उसे व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा और एक एप डाउनलोड कराकर अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से 19.75 लाख रुपये निवेश करवा लिए। बाद में न तो मुनाफा मिला और न ही रकम वापस हुई।
जांच में सामने आया कि विशाल ने अपनी पत्नी के नाम पर फर्म का बैंक खाता खुलवाया था। यह खाता विकास को दिया गया, जिसने आगे घनश्याम को सौंप दिया। इसी खाते में ठगी के पांच लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।