{"_id":"6a4aaf63d09e0d0328053341","slug":"three-arrested-for-defrauding-a-woman-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74091-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: महिला से ठगी में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: महिला से ठगी में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
साइबर थाना एनआईटी ने मेरठ और संभल से आरोपियों को दबोचा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ट्रेडिंग में 40 से 100 प्रतिशत तक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर सेक्टर-21डी निवासी एक महिला से 5.11 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मेरठ निवासी जीवन (27), राहुल (33) व संभल निवासी सूर्य प्रताप (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को तीन जुलाई को मेरठ और संभल से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि जांच में सामने आया कि सूर्य प्रताप खाताधारक है, जिसके बैंक खाते में ठगी के दो लाख रुपये आए थे। उसने अपना बैंक खाता जीवन को उपलब्ध कराया, जबकि जीवन ने यह खाता राहुल को दे दिया। तीनों आरोपी 12वीं पास हैं। सूर्य प्रताप ठेकेदारी का काम करता है। सेक्टर-21डी निवासी महिला को दस जून 2025 को टेलीग्राम पर एक लिंक मिला था। आरोपियों ने खुद को अमेजन से जुड़ा बताकर उसे ट्रेडिंग और ऑनलाइन टास्क के जरिए 40 से 100 प्रतिशत तक मुनाफा कमाने का लालच दिया। महिला से आरोपियों ने विभिन्न बैंक खातों में अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 5,11,000 रुपये डलवाए। रकम जमा होने के बाद आरोपियों ने न तो कोई मुनाफा दिया और न ही निवेश की राशि लौटाई। शिकायत मिलने पर साइबर थाना एनआईटी में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।