फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three arrested for cheating through Telegram task

Faridabad News: टेलीग्राम टास्क के माध्यम से ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

Sat, 14 Jun 2025 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for cheating through Telegram task
फरीदाबाद। साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने टेलीग्राम पर टास्क को पूरा करने के नाम पर 8 लाख 95 हजार 118 रुपये की ठगी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अभय कुमार पटेल निवासी प्रतापगढ़, राजू अली निवासी उत्तर प्रदेश और इरफान निवासी नोएडा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीही फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ़ में दी शिकायत में आरोप लगाया कि 23 फरवरी 2024 को टेलीग्राम पर उसे पार्ट टाइम जॉब के बारे में बताया, जहां पर वह घर बैठे दिन में 800 से 1000 रुपये तक कमा सकता है। जिस पर शिकायतकर्ता ने काम करना शुरू किया। इसके बाद ठगों ने उसका अकाउंट खुलवाया और 10 हजार रुपये डालकर काम शुरू करने को कहा। शिकायतकर्ता ने 10 हजार रुपये निवेश करके 17,920 रुपये निकाले। फिर वह ठगों के विश्वास में आ गया और विभिन्न टास्क के माध्यम से ठगों ने शिकायतकर्ता से 8 लाख 95 हजार 118 रुपये ठग लिए। आरोपी अभय कुमार को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया तथा राजू अली व इरफान को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed