{"_id":"6a68e4365779b5f3b20679f4","slug":"three-animals-die-due-to-electrocution-from-a-tubewell-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76065-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ट्यूबवेल में करंट उतरने से तीन पशुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ट्यूबवेल में करंट उतरने से तीन पशुओं की मौत
विज्ञापन
फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी में नगर निगम के एक ट्यूबवेल में मंगलवार को करंट उतरने से तीन पशुओं की मौत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश के कारण ट्यूबवेल में करंट आ गया था। इसी दौरान तीन पशु वहां पहुंचे और करंट की चपेट में आ गए। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन करंट फैलने के कारण कोई भी पास नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभागों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ट्यूबवेल और आसपास लगे बिजली उपकरणों की तकनीकी जांच कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि घटना की कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद