फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three accused celebrating birthday in the middle of the road arrested

Faridabad News: बीच सड़क पर जन्मदिन मना रहे तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 23 May 2024 10:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Three accused celebrating birthday in the middle of the road arrested
रास्ता रोकने और आमजन को परेशान करने का था मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-79 वर्ल्ड स्ट्रीट की मुख्य सड़क पर आतिशबाजी और हुड़दंगबाजी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी युवक बीच सड़क में गाड़ियों को रोककर जन्मदिन मना रहे थे। पुलिस टीम ने गस्त के दौरान दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया। थाना बीपीटीपी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि आरोपियों में सराय ख्वाजा निवासी ऋषभ (22) , कालकाजी नई दिल्ली निवासी शुभांकर दास (20) व एसजीएम सेक्टर-48 निवासी कुनाल (22) शामिल हैं। 22 मई की रात को वर्ल्ड स्ट्रीट पर सभी आरोपी बीच सड़क पर पटाखे फोड़कर और हुड़दंग मचाकर जन्मदिन मना रहे थे तभी गश्त के दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्होंने आरोपियों को समझाने की कोशिश की। पुलिस की बात नहीं मानने पर उन्हें गिरफ्तार कर दोनों गाड़ियां जब्त कर ली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed