फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three accused arrested in snatching case

Faridabad News: झपटमारी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 24 Jun 2024 07:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 07:40 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in snatching case
-ऑटो में सवारी बैठाकर पैसे छीनने के मामले में क्राइम ब्रांच बॉर्डर ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने झपटमारी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 3000 रुपये बरामद हुए हैं। आरोपी बुजुर्ग के पास से 4700 रुपये छीन कर फरार हो गए। आरोपियों पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।


गिरफ्तार रोहित निवासी सीकरी, सागर और फिरोज उर्फ मुन्ना ओल्ड फरीदाबाद निवासी हैं। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपियों को सेक्टर-37 बायपास से गिरफ्तार किया है। रोहित किराए का ऑटो चलाता है। 21 जून की रात करीब 11:30 बजे रोहित ने ओल्ड फरीदाबाद से एक बुजुर्ग को अपने ऑटो में बिठाया था। इसके साथ सागर और फिरोज भी ऑटो में पीछे बैठे थे। आरोपियों ने एनएचपीसी चौक के पास बुजुर्ग से छीनाझपटी करके 4700 रुपये छीन लिए। बुजुर्ग की शिकायत पर सराय थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 3000 रुपये बरामद हुए हैं। फिरोज को जेल भेज दिया गया, वहीं आरोपी रोहित तथा सागर को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पूछताछ करने पर सामने आया कि उन्होंने रात को नशा करने के बाद सवारी को लूटने का प्लान बनाया था। वारदात में प्रयोग ऑटो को आरोपियों ने पलवल अलीगढ़ रोड पर छुपा रखा है, जिसे पुलिस द्वारा बरामद करके आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed