{"_id":"683df030b541450bb70198b4","slug":"three-accused-arrested-from-delhi-for-cheating-people-by-promising-to-increase-their-credit-card-limit-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-44456-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर ठगी में तीन आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर ठगी में तीन आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
विज्ञापन
4 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर ठगी के आरोप में तीन लोगों को दिल्ली के उत्तम नगर एरिया से गिरफ्तार किया गया है। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने आरोपियों को काबू किया है। इनकी पहचान विवेक कुमार, ब्रिज खन्ना व अभिषेक कुमार के तौर पर हुई। आरोपियों को 4 दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी कॉलिग का काम करते थे। लोगों से मिली डिटेल को आगे ठगों के पास शेयर कर देते थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि विवेक ने बीकॉम की पढ़ाई कर रखी है। ब्रिज खन्ना 12वीं पास है और रिकवरी एजेंट का काम करता है। वहीं आरोपी अभिषेक बीए पास है।
मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को ये शिकायत सेहतपुर के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। कुछ दिन पहले उनके पास एक नंबर से कॉल आई और क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का ऑफर दिया। आरोपियों ने एक पोर्टल का लिंक देकर उस पर लॉगिन करा डिटेल भरने को कहा। अपग्रेड लिमिट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही कार्ड से 97 हजार रुपये कट गए थे। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।