फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three accused arrested for Rs 60 lakh fraud on suspicion of involvement in money laundering

Faridabad News: मनी लाॅन्ड्रिंग में शामिल होने का डर दिखा 60 लाख की ठगी में 3 आरोपी गिरफ्तार

Sun, 09 Nov 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for Rs 60 lakh fraud on suspicion of involvement in money laundering
साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने पकड़े आरोपी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मनी लाॅन्ड्रिंग केस में शामिल होने का डर दिखाकर 60 लाख रुपये की ठगी के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में गुजरात अमरोली के शिरोया प्रितेश, सूरत के तेजस पटेल व माली भट्टू शामिल हैं। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी तेजस पटेल व माली भट्टू ठगों के लिए खाता उपलब्ध कराते हैं। तेजस पटेल ने शिरोया प्रितेश (खाताधारक) का खाता लेकर आगे दिया था। इसके खाते में ठगी के 30 लाख रुपये आये थे। तेजस पटेल व शिरोया प्रितेश आपस में पड़ोसी हैं।
वहीं आरोपी माली भट्टू ने खाताधारक विनोवा भावे का खाता लेकर आगे ठगों को दिया था। खाताधारक विनोवा भावे को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इसके खाते में भी ठगी के 30 लाख रुपये आए थे।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी तेजस को 7 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम पूछताछ कर रही है। वहीं शिरोया प्रितेश व माली भट्टू को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में सेक्टर-9 के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें बताया गया कि 17 दिसंबर 2024 को उनके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को ट्राई कर्मचारी बताया। आरोपी ने शिकायतकर्ता को कहा कि आपके पास दो मोबाइल नंबर है। इनमें एक मोबाइल नंबर मुंबई के पते पर है। इस नंबर में आपके आधार कार्ड का दुरुपयोग किया गया है। फिर उसने शिकायतकर्ता को मुंबई पुलिस स्टेशन के एक मोबाइल नंबर पर उप निरीक्षक से बात करने को कहा। कथिक उप निरीक्षक ने शिकायतकर्ता को एक महिला का नंबर देकर बात करने को कहा। कथित महिला से बात करने पर शिकायतकर्ता को मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में शामिल होना बताया और सारी संपत्ति जब्त कर जेल में डालने की धमकी दी। ठगों ने शिकायतकर्ता पर दबाव डालते हुए एफडी और बचत खाते की राशि को भेजने के लिए कहा। इस पर शिकायतकर्ता ने अपने अलग अलग खातों से 60 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed