फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three accused arrested for cheating by sending fake link of traffic challan

Faridabad News: ट्रैफिक चालान का फर्जी लिंक भेजकर ठगी में तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 28 Aug 2025 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for cheating by sending fake link of traffic challan
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ट्रैफिक चालान का फर्जी लिंक भेजकर 43232 रुपये की ठगी मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में यूपी मुरादाबाद निवासी दीपांशु कुमार सैनी, गोरखपुर निवासी विनीत और हरियाणा के गुरुग्राम निवासी हर्ष शामिल हैं। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि ठगो ने शिकायतकर्ता का मोबाइल हैक कर फ्लिपकार्ट से सोने के दो सिक्के का ओपन मार्केट में रिसीव करने का आर्डर किया था।

आरोपियों ने बताया कि इस डिलीवरी को आरोपी हर्ष ने विनीत और दीपांशु के कहने पर प्राप्त किया था। फिर विनीत और दीपांशु ने हर्ष से सोने के सिक्के लेकर टेलीग्राम के जरिये बेचकर रुपये हासिल कर आपस में बांट लिए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि एक अन्य आरोपी को मामले में पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। उसने ऑनलाइन ऑर्डर किया गया मोबाइल प्राप्त किया था।
विज्ञापन


ठगी की ये वारदात सेक्टर-81 एचबीसी कॉलोनी निवासी व्यक्ति से हुई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 13 जुलाई को उसके पास व्हाट्सएप के जरिये उनके पास एक लिंक आया। लिंक में लिखा था कि आपकी गाड़ी का ट्रेफिक चालान पेंडिंग है। उन्होंने लिंक पर क्लिक किया तो मोबाइल हैक हो गया और उसके खाते से रुपये कटने के मैसेज आने शुरू हो गए। उनके खाते से 43232 रुपये कट गये। इन ट्रांजेक्शन में फ्लिपकार्ट से शॉपिंग हुई थी। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed