फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three accused arrested for attacking property dealer's office

Faridabad News: प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 08 Feb 2025 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for attacking property dealer's office
अपराध शाखा एवीटीएस की टीम ने पकड़े आरोपी, 27 जनवरी को हुई थी वारदात
विज्ञापन

आरोपियों ने गोली चलाने के साथ ही ईंट-पत्थर मारकर शीशे भी तोड़ दिए थे

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पल्ला थाना एरिया में प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर गोली चलाने व ईंट-पत्थर मारकर शीशे तोड़ने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अपराध शाखा एवीटीएस की टीम ने इन आरोपियों को सेक्टर-62 आशियाना फ्लैट एरिया से काबू किया है। आरोपियों की पहचान पलवल चांदहट निवासी विकास उर्फ शूटर, नया गांव निवासी मोहित उर्फ मोहन और सरस्वती कॉलोनी निवासी सचिन उर्फ सूरज के तौर पर हुई।

आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी सचिन शिकायतकर्ता प्रॉपर्टी डीलर को पहले से जानता है। हत्या के मामले में सचिन जेल गया तो विकास उर्फ शूटर से उसकी मुलाकात हुई थी। आरोपियों ने प्रॉपर्टी डीलर रिंकू से फिरौती मांगने का प्लान बनाया और इसी के चलते ऑफिस पर गोली चलाने के साथ ही तोड़-फोड़ भी की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद मोहित को जेल भेज दिया गया है। जबकि विकास उर्फ शूटर व सचिन उर्फ सूरज को रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। आरोपी विकास पर लूट व आर्म्स एक्ट के मामले पलवल में दर्ज हैं। सचिन पर भी हत्या व आर्म्स एक्ट के केस दर्ज हैं।
विज्ञापन


संजय कॉलोनी सूर्या विहार में प्रॉपर्टी डीलर सेक्टर-37 निवासी रिंकू के कार्यालय पर ये वारदात 27 जनवरी की दोपहर बाद 4 बजे हुई थी। रिंकू सिंह ने पुलिस को बयान दिया कि उनके भतीजे संतोष ने कॉल कर बताया कि कार्यालय पर 4 युवक बगैर नंबर की बाइक से आए। आते ही आरोपियों ने गोली चलाई और ईंट-पत्थर मारकर शीशे तोड़ दिए। इसके कुछ देर बाद ही शिकायतकर्ता को कॉल कर धमकी देते हुए हर महीने 1 लाख रुपये फिरौती की मांग आरोपियों ने की थी। मामले में पल्ला थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। अब पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed