फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Threat of infection due to overcrowding in markets

बाजारों में उमड़ी भीड़ से संक्रमण का खतरा

Mon, 09 Nov 2020 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Threat of infection due to overcrowding in markets
बाजारों में उमड़ी भीड़ से संक्रमण का खतरा
विज्ञापन

फरीदाबाद। त्योहारी सीजन में बाजारों में भीड़ उमड़ने लगी है। नियमों की उड़ रही धज्जियों के कारण जहां कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है, वहीं इसे लेकर पुलिस-प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने शहर के मुख्य बाजारों में वाहनों के संचालन को प्रतिबंध कर दिया है। लोगों को जागरूक करने के लिए शहर के सभी प्रमुख बाजारों में होमगार्ड जवान मुस्तैद किए गए हैं। दुकानदारों तक सामान पहुंचाने वाले व्यावसायिक वाहनों को बाजार में रात दस बजे के बाद प्रवेश की इजाजत दी गई है।
सुबह से शाम तक बाजारों में भीड़ देखने को मिल रही है। ऐसे में पुलिस ने बल्लभगढ़ मुख्य बाजार, अंबेडकर चौक से घंटाघर चौक, बस अड्डा मार्केट और मुख्य महोना रोड बाजार में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। जाम की समस्या से निजात पाने के लिए पुलिस ने मुख्य बाजारों में दुपहिया वाहन के साथ ही कार-जीप वाहनों के प्रवेश को पूरी तरह वर्जित कर दिया है। अब ग्राहकों को बाजार के प्रवेश द्वार पर ही अपने वाहनों को पार्क करना होगा, जिसके बाद वह पैदल खरीदारी करने जा सकते हैं। वहीं जबरन बाजार में प्रवेश करने वाले वाहन चालकों का पुलिस लगातार चालान काट रही है।
विज्ञापन

एनआईटी एक : असमंजस की स्थिति
एनआईटी एक में वाहनों का प्रवेश बे-रोकटोक जारी है। वाहनों के प्रवेश से बाजार में जाम देखने को मिल रहा है। जाम की समस्या को देखते हुए पुलिस-प्रशासन जल्द यहां भी दिवाली तक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने का विचार कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ एक नंबर बाजार के व्यापारियों का कहना है कि इस बार लॉकडाउन की वजह से उनका कारोबार पहले से ही ठंडा पड़ा है। दिवाली पर भीड़ होने से हालात सुधरने की उम्मीद थी, लेकिन अगर बाजार में वाहनों के प्रवेश पर रोक लग गई तो खरीददार आधे से भी कम हो जाएंगे। स्थानीय व्यापारी अजय नौनिहाल का कहना है कि अब ज्यादातर ग्राहक अपने वाहन से ही बाजार में पहुंचते हैं। बाजार की सड़कें भी काफी चौड़ी हैं। ऐसे में अगर वाहनों को रोका गया तो यहां ग्राहकों की संख्या में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में व्यवस्था बनाने के लिए यहां होमगार्ड जवानों को मुस्तैद किया गया है। शाम के वक्त भीड़ पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे की भी मदद ली जा रही है। हर आने वाले संदिग्ध पर पैनी नजर रखी जा रही है।
- आदर्शदीप सिंह, एसीपी, हेडक्वार्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed