{"_id":"682c110ac50e8971ab0cdc0d","slug":"threat-of-bomb-blast-at-mini-secretariat-in-faridabad-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bomb Threat: फरीदाबाद में लघु सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षाकर्मी और डॉग स्क्वायड की टीम ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bomb Threat: फरीदाबाद में लघु सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षाकर्मी और डॉग स्क्वायड की टीम ने की जांच
Tue, 20 May 2025 10:50 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 20 May 2025 10:50 AM IST
सार
दिल्ली से सटे फरीदाबाद के लघु सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया। जिसके बाद मौके पर सुरक्षाकर्मी पहुंच गए और जांच की।
विज्ञापन
जांच करते सुरक्षाकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से सटे फरीदाबाद में मंगलवार को लघु सचिवालय की बिल्डिंग को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप मच गया। फरीदाबाद सेक्टर 12 में लघु सचिवालय की इमारत है। बम की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाकर्मी और डॉग स्क्वायड की टीम रवाना हो गई। घटना स्थल पर पहुंचने के बाद विभिन्न कार्यालय की टीम ने जांच की। बाद में बताया गया कि यह एक मॉक ड्रिल थी।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों के लिए जारी की है एसओपी
दिल्ली के स्कूलों में बम की धमकी की घटनाओं से निपटने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी हो गई है। स्कूलों को एसओपी को प्रभावी ढंग से लागू करने के संबंध में शिक्षा निदेशालय ने सर्कुलर जारी कर दिशा-निर्देश दिए हैं। साथ ही स्कूलों के लिए 115 बिंदुओं की एक चेकलिस्ट भी तैयार की गई है। इसे स्कूल जिला प्राधिकरण को भरकर हर माह समीक्षा और कार्रवाई के लिए देंगे।
विज्ञापन
जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली एनसीआर में बीते एक साल में कई स्कूलों, मॉल को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। सबसे ज्यादा धमकी स्कूलों को मिली। वहीं नोएडा डीएलएफ में भी बम की झूठी खबर से हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन
कब-कब मिली बम से उड़ाने की कहां-कहां धमकी
दिल्ली में बीते महीनों एक दो बार नहीं बल्कि कई बार स्कूल, अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली। दिल्ली-एनसीआर के 100 से अधिक स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिलने के बाद खलबली मच गई थी। दिल्ली के कई नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।
जिसमें डीपीएस, मदर मैरी स्कूल और संस्कृति स्कूल जैसे नामी स्कूल शामिल थे। 30 अप्रैल को दिल्ली के शाहदरा में चाचा नेहरू अस्पताल को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। परिसर को खाली कराया गया और गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया।अधिकारियों ने पुष्टि की कि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
पत्नी से लड़ाई कर दी झूठी कॉल
जनवरी 2024 में गुड़गांव पुलिस ने 37 वर्षीय एक व्यक्ति को बम से उड़ाने की झूठी धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से मुंबई का रहने वाला अमर पाल जायसवाल लॉकडाउन के दौरान बेरोजगार था और फिलहाल एक मेडिकल स्टोर पर सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था।
जांच से पता चला कि अमर पाल मानसिक रूप से बीमार होने के साथ नशे का आदी था, जिसके कारण अक्सर उसके और उसकी पत्नी के बीच झगड़े होते थे। एक दिन अमर पाल की उसकी पत्नी से तीखी बहस हो गई थी और वह नशे में था। उसे डराने की कोशिश में उसने आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल किया और बम होने की झूठी कॉल की।