फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Those injured in the accident will be honored to reach the hospital

हादसे में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचने वाले होंगे सम्मानित-

Thu, 23 Sep 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Those injured in the accident will be honored to reach the hospital
फरीदाबाद। पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने बृहस्पतिवार को ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के साथ एक बैठक की। इस दौरान उन्होंने शहर के यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए निर्देश जारी किए। आयुक्त ने कहा कि सड़क हादसों में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाने वाले लोग सम्मानित किए जाएंगे। उन्हें पूछताछ के नाम पर परेशान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों से सड़क हादसे में घायल की मदद का एक डेमो भी लिया। उन्होंने ट्रैफिक अधिकारियों से यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए सुझाव भी मांगे। उनका कहना है कि जो सड़क पर ड्यूटी दे रहा है। उसे ही हालात और उसके निवारण के बारे में सही से पता होता है। ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने में किन किन बाधाओं का सामना करना पड़ता है, ट्रैफिक सुधार के लिए क्या आवश्यक कदम उठाएं जाने चाहिए।
विज्ञापन

इस बारे में सड़क पर मौजूद पुलिसकर्मी अच्छे से वाकिफ होता है। उन्होंने कहा कि यातायात में सुधार करने वाले पुलिसकर्मियों को समय-समय पर सम्मानित किया जाएगा। पुलिस आयुक्त ने कहा कि अक्सर देखने में आता है कुछ चालक एक दूसरे को देख ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं। इस तरह से ट्रैफिक नियमों का ज्यादा उल्लंघन होते है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed