फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   This is the limit... Thieves stole 1185 meters of cable from the elevated metro track.

Faridabad News: हद है... एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक से 1185 मीटर केबल चुरा ले गए चोर

Sat, 30 Dec 2023 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
This is the limit... Thieves stole 1185 meters of cable from the elevated metro track.
- मेट्रो संचालन में अहम भूमिका निभाती है आरसी केबल, दो दिनों में हुई चोरी, केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भारतीय रेल के ट्रैक से सामान और लोहा-चोरी की वारदात अब बीते दिनों की बात हो गई है। स्मार्ट सिटी के चोरों ने अब मेट्रो ट्रैक को भी अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। सेक्टर-28 मेट्रो स्टेशन के पास से दो दिनों में चोरों ने एक किलोमीटर से ज्यादा के ट्रैक से आरसी केबल चुरा कर ले गए। चोरों ने रात में यह कारनामा अंजाम दिया। समय रहते पता चल गया, नहीं तो मेट्रो का संचालन अगले दिन प्रभावित हो सकता था। मेट्रो थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
डीएमआरसी के अधिकारी हरि सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया वह फिलहाल अजरौंदा मेट्रो डिपो पर तैनात हैं। 26-27 दिसंबर की रात उन्हें सूचना मिली सेक्टर-28 और बड़खल मेट्रो स्टेशन बीच स्थित एलिवेटेड ट्रैक के ऊपर लगी आरसी केबल गायब है। इंजीनियरों ने मौके पर निरीक्षण किया तो पता लगा करीब 60 मीटर केबल की चोरी हो चुकी है। हरि सिंह के मुताबिक उसी स्थान पर 25-26 दिसंबर की रात भी करीब 1125 मीटर आरसी केबल चोरी हुई है। आरोपियों ने रात में मेट्रो सेवा बंद होने के बाद वारदात को अंजाम दिया है। मेट्रो कर्मचारियों को समय से जानकारी नहीं मिलती तो मेट्रो सेवा प्रभावित हो सकती थी। मेट्रो थाना की पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

------
मेट्रो संचालन में आरसी केबल की होती है अहम भूमिका
मेट्रो के संचालन के लिए दो तरह की केबल का इस्तेमाल किया जाता है। एक ओवर हेड होता है, जिससे ट्रेन को करंट मिलता है। दूसरे ट्रैक पर आरसी केबल बिछाई जाती है। इससे मेट्रो के इंजन को रिटर्न करंट मिलता है। इससे मेट्रो को गति मिलती है। यात्रियों को सफर के दौरान झटके नहीं लगते। आरोपियों ने एक किलोमीटर से ज्यादा के ट्रैक से केबल चोरी की है। डीएमआरसी को इससे काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
रस्सी के सहारे ट्रैक से उतरता दिखा संदिग्ध
फरीदाबाद में मेट्रो का पूरा ट्रैक एलिवेटिड है। स्टेशन से सटे कई फुट ओवरब्रिज (एफओबी) बने हैं। साथ ही कई बिजली व अन्य खंबे भी एलिवेटेड मेट्रो से सटे हुए हैं। पुलिस को सीसीटीवी की एक फुटेज में संदिग्ध चोर रस्सी के सहारे एलिवेटेड ट्रैक से उतरते हुए दिखाई दिया है। अंदेशा है चोर ट्रैक के सहारे खड़े किसी पेड़, बिजली के खंबे या एफओबी के पास से ट्रैक पर आए और रस्सी को सहारा बनाकर वारदात को अंजाम देने में कामयाब रहे।

-----
साक्ष्य के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी
डीएमआरसी के अधिकारियों की शिकायत पर मामला दर्जकर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। कुछ साक्ष्य मिले हैं जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। मेट्रो थाना में इस साल मेट्रो स्टेशन या परिसर में चोरी सहित अन्य मामलों के कुल 13 केस दर्ज किए गए हैं। इसमें सामान और वाहनों चोरी के केस ज्यादा हैं। ज्यादातर केसों का खुलासा किया जा चुका है। केबल चोरी के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर सुरेन्द्र, प्रभारी, मेट्रो थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed