{"_id":"6a47f056919ba7d5e805a247","slug":"this-is-the-assistant-manager-speaking-please-increase-your-credit-card-limit-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73909-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: असिस्टेंट मैनेजर बोल रहा हूं... क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ा लीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: असिस्टेंट मैनेजर बोल रहा हूं... क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ा लीजिए
विज्ञापन
कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर किसान से 2.36 लाख की ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव सोतई निवासी अजीराम से साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2,36,997 रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने खुद को बैंक का असिस्टेंट मैनेजर बताकर पहले भरोसा जीता और फिर दोनों क्रेडिट कार्ड से कई ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर रकम निकाल ली।
अजीराम के मोबाइल पर बुधवार की सुबह करीब 10:45 बजे एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का असिस्टेंट मैनेजर बताते हुए क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की बात कही। विश्वास दिलाने के लिए उसने व्हाट्सएप पर बैंक का कथित पहचान पत्र भी भेज दिया। इसके बाद आरोपी ने बातचीत के दौरान पीड़ित से दूसरे बैंक के कार्ड की जानकारी भी ले ली। कुछ ही देर में अजीराम के बैंक के क्रेडिट कार्ड से जोमैटो के नाम पर 5-5 हजार रुपये के तीन ट्रांजेक्शन और रिलायंस डिजिटल के नाम पर 47,999 रुपये व दूसरे क्रेडिट कार्ड से 86,999 रुपये निकाल लिए। अलग-अलग ट्रांजेक्शन से जालसाज ने 2,36,997 रुपये निकाल लिए। ठगी का पता चलते ही पीड़ित ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले में एमएचए-एनसीआरपी पोर्टल पर ई-जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ठगी से ऐसे बचें
- कॉल काटें : बैंक कभी भी फोन पर क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का ऑफर नहीं देता है। संदेह होने पर तुरंत कॉल काट दें।
-ओटीपी साझा न करें : किसी भी स्थिति में अपने फोन पर आया वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) किसी को न बताएं।
-पिन और पासवर्ड छुपाएं : अपने कार्ड का पिन, सीवीवी या नेट बैंकिंग का पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें।
- बैंक से पुष्टि करें : क्रेडिट कार्ड के पीछे लिखे आधिकारिक कस्टमर केयर नंबर पर खुद कॉल करके ऑफर की जांच करें।