फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Third phase of Sadbhav Yatra concludes at NIT

Faridabad News: एनआईटी में सद्भाव यात्रा का तीसरा चरण संपन्न

Fri, 23 Jan 2026 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Third phase of Sadbhav Yatra concludes at NIT
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद के नेतृत्व में निकाली जा रही सद्भाव यात्रा बृहस्पतिवार को फरीदाबाद की एनआईटी विधानसभा में दूसरे दिन भी पूरे जोश और जनसमर्थन के साथ आगे बढ़ी। यात्रा के 110वें दिन एनआईटी क्षेत्र में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने स्वागत कर एकजुटता का संदेश दिया।


बृहस्पतिवार को यात्रा की शुरुआत सारणा चौक एनआईटी से हुई। यह जवाहर कॉलोनी, सेक्टर-52 पुलिया, सोहना रोड गोच्छी, 33 फुटा रोड संजय कॉलोनी और 22 फुटा रोड बीएसपी स्कूल से होती हुई गोकुल वाटिका, एनआईटी पहुंची। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से यात्रा का अभिनंदन किया गया। इसके साथ ही सद्भाव यात्रा का तीसरा चरण सफलतापूर्वक पूरा हो गया। यात्रा का चौथा चरण 27 जनवरी को यमुनानगर जिले से शुरू होगा।
विज्ञापन



जनसभा को संबोधित करते हुए बृजेंद्र सिंह ने कहा कि तीसरे चरण की समाप्ति के साथ सद्भाव यात्रा लगभग आधे हरियाणा से होकर गुजर चुकी है। उन्होंने कहा कि किसी भी यात्रा की सफलता केवल संकल्प से नहीं, बल्कि उसके उद्देश्य और संदेश से तय होती है। उन्होंने महात्मा गांधी की दांडी यात्रा और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की तरह ही सद्भाव यात्रा भी जनता से जुड़ते हुए एक ऐतिहासिक स्वरूप ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, चांद सिंह, महिला कांग्रेस पलवल जिला अध्यक्ष सवीता कुंडा, वेद प्रकाश यादव, मुकेश डागर, सूरज मान, कालु पहलवान, पूनम गुलिया, उसमान सहित अनेक सामाजिक प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

भाजपा की राजनीति समाज को बांटने पर आधारित
बृजेंद्र सिंह ने कहा कि सद्भाव यात्रा प्रदेश में करीब तीन हजार किलोमीटर का सफर तय करेगी, जो अपने आप में एक अभूतपूर्व पहल है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान जनता के साथ बना सीधा संवाद इसकी सबसे बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि ऐसा अपनापन किसी रैली या सभा में संभव नहीं होता। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति समाज को बांटने पर आधारित है। जब धर्म के नाम पर विभाजन संभव नहीं होता, तब जाति और वर्गों के आधार पर लोगों को बांटने की कोशिश की जाती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में यह काम सुनियोजित ढंग से किया गया, जिससे सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed