{"_id":"6679773af34a5442a604a4ab","slug":"third-accused-arrested-in-murder-case-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-26555-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हत्या के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हत्या के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- पल्ला क्षेत्र में सितंबर 2023 में हुई थी विजय की हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने सितंबर 2023 में विजय गोली मारकर हत्या करने के मामले में तीसरे आरोपी उत्तम को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों ने पैसे के लेनदेन और दुश्मनी में उसकी गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस का कहना है कि वारदात के समय उत्तम स्कूटी लेकर आया था और तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए थे। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से एक दिन की पुलिस रिमांड पर दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी उत्तम गाजियाबाद का निवासी है। उत्तम, वारदात के मुख्य आरोपी मोहन उर्फ मोनू का दोस्त है। पल्ला थाना पुलिस ने 21 सितंबर 2023 को हत्या और अवैध हथियार के तहत मुकदमा दर्ज किया था। विजय के भाई अजय ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी माता मोलड़बंद स्कूल के पास सब्जी की रेहड़ी लगाती है। उन्होंने मोनू से कुछ महीने पहले 8000 रुपये ब्याज पर लिए थे। मोनू उनसे पैसे वापस मांग रहा था। उनके पास पैसे न होने की वजह से वह पैसे नहीं दे सकीं।
वारदात से चार-पांच दिन पहले मोनू ने उनसे अपने पैसे मांगे। पैसे न देने पर मोनू ने महिला को अपशब्द कहे। मां के अपमान पर विजय का मोनू के साथ झगड़ा हो गया। 20 सितंबर को विजय ओम एनक्लेव पार्ट 2 में किसी काम से गया था। आरोप है कि मोनू ने वहां विजय को गोली मार दी। इस मामले में मोनू और एक अन्य साथी अभिषेक को गिरफ्तार किया गया था। क्राइम ब्रांच की टीम ने अब उत्तम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि मोनू ने उत्तम को स्कूटी लेकर बुलाया था, जिससे वारदात करके स्कूटी पर भागा जा सके। वारदात के बाद मोनू और अभिषेक उत्तम की स्कूटी पर सवार होकर फरार हो गए थे।