फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Third accused arrested in case of fighting and robbery

Faridabad News: लड़ाई-झगड़ा व लूट करने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Wed, 11 Mar 2026 01:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Third accused arrested in case of fighting and robbery
बल्लभगढ़। थाना आदर्श नगर की टीम ने लड़ाई-झगड़ा व लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में तीसरे आरोपी काे गिरफ्तार कर लिया है। आदर्श नगर निवासी राजा को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। वहीं घटनाक्रम में 2 आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि जैन कॉलोनी निवासी लक्ष्मी नारायण ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 5 फरवरी को जब वह कोर्ट से वापस आ रहा था, मुकेश कॉलोनी स्थित आकाश सिनेमा के पीछे पहुंचा, तभी बाइक पर सवार 4 युवक आए और उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। जिस पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा उनकी जेब में रखे 8700 रुपये और गले से चेन छीनकर मौके से भाग गए। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान उनकी बाइक शिकायतकर्ता की गाड़ी से टकरा गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस हो गई और आरोपियों ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed