फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Thieves stole jewellery, clothes and utensils from two houses, case registeredThieves stole jewellery, clothes and utensils from two houses, case registered

Faridabad News: चोरों ने दो मकानों से जेवरात, कपड़े और बर्तन चुराए, केस

Thu, 07 Sep 2023 07:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 07:42 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole jewellery, clothes and utensils from two houses, case registeredThieves stole jewellery, clothes and utensils from two houses, case registered
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। थाना मुजेसर क्षेत्र में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को पुलिस ने दो अलग-अगल घरों में चोरी के मामलों में केस दर्ज कर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

श्यामनगर निवासी उपेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि डेढ़ महीने पहले अपने परिवार के साथ गोरखपुर गया था। गांव से लौटकर आने पर देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर सामानों की जांच की तो पत्नी के आभूषण गायब मिले। पुलिस ने जानकारी के आधार पर मौका मुआयना कर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। समयपुर गांव निवासी उमेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बहन ममता जीवन नगर पार्ट दो में रहती है। उनके पिता की तबियत खराब हो गई थी। जिन्हें मिलने ममता 20 मई को गई थी। जब वह बहन ममता को छोड़ने के लिए छह सितंबर को जीवन नगर घर पहुंचे तो देखा कि मकान का मुख्य गेट बंद था और अंदर कमरे का सामान बिखरा हुआ था। चोर मकान से गैस सिलिंडर, बर्तन, कपड़े और आभूषण चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed